एक्सप्लोरर

नोएडा में बिल्डर्स की मनमानी: गौड़ सिटी-1 के सैकड़ों बायर्स का प्रदर्शन, 5 टावरों की रजिस्ट्री 3 साल से अटकी

Noida News: गौड़ सिटी-1 के 7 एवेन्यू में बने 12 टावरों में से 5 टावरों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है. निवासियों का कहना है कि उन्होंने स्टांप ड्यूटी और अन्य सभी शुल्क बिल्डर को पहले ही चुका दिए हैं.

यूपी के नोएडा में बिल्डर्स की मनमानी से बायर्स काफी परेशान हैं. सालों से कब्जे के बाद भी अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-1 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को फ्लैट रजिस्ट्री में देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सैकड़ों निवासियों ने सोसाइटी परिसर में मार्च निकाला और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.

उनका आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रजिस्ट्री प्रक्रिया में टालमटोल कर रहे हैं, जिससे निवासियों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा.

7 एवेन्यू के 5 टावरों की रजिस्ट्री लंबित

गौड़ सिटी-1 के 7 एवेन्यू में बने 12 टावरों में से 5 टावरों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है. निवासियों का कहना है कि उन्होंने स्टांप ड्यूटी और अन्य सभी शुल्क बिल्डर को पहले ही चुका दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद रजिस्ट्री का काम रुका हुआ है.

सुमित माथुर, ज्ञान चंद पांडेय और दीपक तिवारी जैसे निवासियों ने बताया कि रजिस्ट्री न होने से वे असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं. बार-बार प्राधिकरण और बिल्डर से संपर्क करने के बावजूद केवल आश्वासन मिले हैं, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

स्वामित्व और वित्तीय लेन-देन में बाधा

रजिस्ट्री में देरी के कारण निवासी न तो अपने फ्लैट पर पूर्ण स्वामित्व का दावा कर पा रहे हैं और न ही वित्तीय लेन-देन जैसे लोन ट्रांसफर या पुनर्विक्रय की प्रक्रिया पूरी कर पा रहे हैं. इससे उनकी निवेश योजनाएं और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है. प्रदर्शन में शामिल अशुतोष सिन्हा, रत्नेश राय, अमित श्रीवास्तव, केके सिंह, मनोज, रोहित और अभिषेक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

प्राधिकरण और बिल्डर की लापरवाही पर सवाल

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और प्राधिकरण के बीच आपसी विवाद के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया अटकी हुई है. कई बार बिल्डर के साथ बैठकें हुईं, लेकिन हर बार उन्हें केवल इंतजार करने को कहा गया, गौड़ सिटी-1 के निवासियों ने सामूहिक रूप से आवाज उठाने का फैसला किया और प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. यह प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री देरी के खिलाफ चल रहे आंदोलनों का हिस्सा है, जहां हजारों फ्लैट खरीदार समान समस्या से जूझ रहे हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget