एक्सप्लोरर

नोएडा के फेमस बदामी रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, बर्फी की होगी लैब में जांच

Noida News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने बिसरख स्थित बदामी रेस्टोरेंट पर छापेमारी करते हुए वहां से बर्फी का सैंपल लिया गया. यह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.

गौतम बुद्ध नगर में जनपदवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तेजी से सक्रिय हो गया है.

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर निरंतर छापेमारी और सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है, ताकि जिले में खाद्य मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित हो सके.

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने बिसरख स्थित बदामी रेस्टोरेंट पर छापेमारी करते हुए वहां से बर्फी का सैंपल लिया गया. यह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी.

मानकों से कोई समझौता नहीं
उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यदि बर्फी के सैंपल में किसी भी प्रकार की मिलावट या मानक से कम गुणवत्ता पाई गई, तो संबंधित रेस्टोरेंट के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी बताया कि यह अभियान केवल एक रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि जिले भर में चलाया जाएगा.

लगातार चलेगा अभियान
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने कहा की डीएम मनीष कुमार वर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपदवासियों को केवल शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराई जाए. इसी उद्देश्य से लगातार निगरानी और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है. यह कार्रवाई न केवल खाद्य विक्रेताओं के लिए एक चेतावनी है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए एक आश्वासन भी है कि प्रशासन उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है.

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में विभाग द्वारा और भी सघन छापेमारी व नमूना संग्रहण किया जाएगा, जिससे मिलावटखोरी और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई हो सके. पिछले दिनों खाद्य विभाग की छापामार टीम ने कई जगह से नकली पनीर की फैक्ट्री भी पकड़ी थी .

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget