एक्सप्लोरर

Noida Fire: नोएडा में 20 घंटे लगी रही आग, फायर ब्रिगेड की 15 गांडियों ने पाया काबू

UP News: नोएडा प्राधिकरण के बागवानी विभाग के एक कूड़ा घर में 20 घंटे से अधिक समय से आग जल रही. दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

Noida News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के लोग इस समय दम घोंटू हवा से खासे परेशान हैं. दरअसल, होली के मौके पर नोएडा प्राधिकरण के बागवानी विभाग के एक कूड़ा घर में 20 घंटे से अधिक समय से आग जल रही है और हवा चलने के कारण दमकलकर्मियों के लिए आग पर काबू पाना चुनौती बन गया है. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने का  प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक आग पर  काबू नहीं पाया जा सका है. अथिकारियो ने कहा कि कथित तौर दो-तीन लोगों ने आग लगाई है.

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार आग सेक्टर-32 में एक खुले भूखंड में लगी जहां विभाग ने सोमवार शाम को काटे गए पेड़ों के अवशेष को फेंक दिया था और कहा जा रहा है कि कथित तौर पर दो-तीन लोगों ने आग लगा दी. नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा भूखंड पर सूखी पत्तियां और लकड़ी डाली गई थीं. अधिकारियों ने कहा कि इस आग पर काबू बाने अभी कुछ समय और भी लग सकता है. 

15 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी 
'चौबे ने कहा, कल शाम हमें आग के बारे में सूचित किया गया जिसके बाद तुरंत दमकल गाड़ियां और अग्निशमन कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया. कल शाम से हम 15 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग अभी भी धधक रही है. हालांकि हम काम पर हैं. हवा चलने से मुश्किलें आ रही हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी मौसम में इसी स्थान पर इसी तरह की आग लगी थी और तब आग को पूरी तरह बुझाने में पांच से छह दिन लग गए थे. चौबे ने कहा,  इस बार, हमें आग पर काबू पाते हुए 20 घंटे से अधिक समय हो गया है. हम काफी मशक्कत कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मेरठ पहुंचते ही भावुक हुए BJP के 'भगवान राम', कहा- 'सभी यादें आंखों के सामने घूम रही'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget