एक्सप्लोरर

DRDO वैज्ञानिक को हनीट्रैप में फंसा बंधक बनाया, 10 लाख मांगी फिरौती, तीन आरोपी गिरफ्तार

रविवार देर रात घटना को अंजाम देने वाली सुनीता गुज्जर, दीपक और राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

नोएडा: मसाज के नाम पर डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को हनीट्रैप में फंसा बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों से फिरौती की मांग की. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया, ''रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में तैनात वैज्ञानिक अजय प्रताप ने मसाज के लिए इंटरनेट पर सर्च किया. उन्हें एक वेबसाइट से एक नंबर मिला. उस नंबर पर उनकी बातचीत एक महिला से हुई. महिला ने मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को मोहपाश में फंसा लिया.''

10 लाख रुपए की मांग की

लव कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को महिला ने एक युवक को कार से वैज्ञानिक की सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी के पास भेजा. वैज्ञानिक मसाज कराने के लिए युवक के साथ कार में वहां से निकल गए. उन्होंने कहा कि कार चालक उन्हें सेक्टर-41 स्थित एक होटल में ले गया, जहां महिला समेत कई अन्य लोग पहले से मौजूद थे. उन्होंने बताया, ''वैज्ञानिक के पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया. शनिवार देर रात को वैज्ञानिक की पत्नी को फोन करके इन लोगों ने 10 लाख रुपए की मांग की.''

कुमार ने बताया कि रविवार को वैज्ञानिक की पत्नी की तरफ से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद छह दल बनाकर पुलिस ने वैज्ञानिक की तलाश में छापेमारी शुरू की.

गिरफ्तार महिला का संबंध एक राजनीतिक दल से

अपर आयुक्त ने बताया, ''रविवार देर रात घटना को अंजाम देने वाली सुनीता गुज्जर, दीपक और राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके दो साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.'' उन्होंने बताया, ''ये लोग मसाज की आड़ मे लोगों को मोहपाश में फंसाते हैं, तथा उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे तथा उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलते हैं.'' उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

गिरफ्तार महिला का संबंध एक राजनीतिक दल से भी बताया जा रहा है और कई अन्य सामाजिक संगठनों से भी उसके जुड़े होने की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें-

रायबरेलीः कृषि कानूनों का विरोध करने लखनऊ जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने रास्ते में ही रोककर किया नजरबंद

देहरादूनः सरकार के सामने रखा भ्रष्टाचार तो भाजपा ने अपने ही विधायक को भेजा नोटिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'काशी विश्वनाथ के दर्शन की हिम्मत नहीं जुटा सके सपा प्रमुख', वाराणसी दौरे पर BJP का हमला
'काशी विश्वनाथ के दर्शन की हिम्मत नहीं जुटा सके सपा प्रमुख', वाराणसी दौरे पर BJP का हमला
योगी सरकार में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू, 9 चीनी मिलों में उत्पादन चालू
योगी सरकार में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू, 9 चीनी मिलों में उत्पादन चालू
'किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज, 3 करोड़ परिवार होंगे लाभान्वित'- CM योगी
'किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज, 3 करोड़ परिवार होंगे लाभान्वित'- CM योगी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget