एक्सप्लोरर

Noida Corona Update: नोएडा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, जानें डीएम ने क्यों कहा- 'अभी घबराने की नहीं है जरूरत'

गौतमबुद्ध नगर में लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं. हालांकि जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी घबराने की जरूरत नहीं साथ ही उन्होंने अपील की है कि अफवाहों से बचें.

Noida Corona Cases: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में हर लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. जिसके चलते लोगों में एक बार फिर डर का माहौल पैदा हो रहा है. बीते दिनों से लगातार स्कूली बच्चे कोविड की चपेट में आ रहे हैं. डीएम ने आज इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि कोरोना के बढ़े हैं. इसे हम नकार नहीं सकते लेकिन अभी तक एक भी कोरोना मरीज को अस्पताल या ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी. जिसके चलते हम अपील करना चाहते हैं कि कोई न तो भ्रम पैदा करें और न ही अफ़वाहों को मानें.

24 घंटे में कुल 76 लोग कोरोना पॉजिटिव 

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में कुल 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाये गये हैं. जबकि बीते 24 घंटे में 14 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. जिले में अब तक कुल 98978 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंच चुका है. वहीं कुल 98208 मरीज ठीकर होकर अपने घर जा चुके हैं. फिलहाल 280 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है, और 490 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है.

UP: नोएडा में निकली शोभा यात्रा में दिखा भाईचारा, मुस्लिम समाज के लोगों ने बांटे जूस और कोल्डड्रिंक

नोएडा में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए डीएम ने कहा कि कोविड के केस में हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है, जिले में 470 सरकारी जबकि 1430 प्राइवेट कुल 2000 स्कूल कॉलेज हैं, स्कूल को अडवाइजरी जारी की गई है कि किसी को भी कोई लक्षण मसहूस हो तत्काल हेल्प लाइन पर कॉल करके जानकारी दें और अविभावक अपने बच्चों के अंदर जरा भी लक्षण दिखाई दें तो स्कूल न भेजें.

15 से 18 साल के 84 % बच्चों को लगाई जा चुकी वैक्सीन

डीएम ने कहा बताया कि जिले में 15 से 18 साल के 84 % बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, 12 से 14 साल के 49 % बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि 18 से ऊपर के सभी को वैक्सीन लग चुकी है. सभी स्कूल को हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं, टोल फ्री नंबर पर जानकारी दे सकते हैं, इसके लिए 18004192211 नंबर जारी किया गया है, बीते 24 घंटे में 76 नए मामले सामने कोरोना के आये हैं.

जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 280 तक पहुंच गई, पिछले एक हफ्ते में 50 से ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिसको लेकर डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है कोई भी बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुआ है, कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते रहे.

इसे भी पढ़ें:

UP Politics: यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी का बड़ा दावा, बोले- 'नोएडा प्रदेश का मुकुट, उद्योगपतियों की पहली पसंद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget