एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक से मिलेगी राहत, जानिए- नोएडा अथॉरिटी का नया प्लान

UP News: नोएडा प्राधिकरण भीड़भाड़ वाली जगहों पर एक सर्वे करेगा और जहां पर पार्किंग की जरूरत होगी वहां पर लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी.

Uttar Pradesh News: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में जाम की समस्या लोगों को खूब सताती है. लोगों को हर दिन जाम का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने एक निर्देश जारी किया है. इसके बाद शहर की प्रमुख सड़कों और स्कूल-कॉलेजों के आस-पास बड़े-बड़े बाजारों और अस्पतालों के पास पार्किंग व्यवस्था को देखने के लिए एक सर्वे कराया जाएगा. दरअसल नोएडा प्राधिकरण ने शहर में बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया है. इसके तहत शहर में जहां-जहां पार्किंग की जरूरत होगी वहां पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा.

प्राधिकरण सीईओ ने क्या बताया
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी के मुताबिक, नोएडा में कई ऐसी जगह है जहां लोगों को ट्रैफिक की समस्या काफी सता रही है. इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण भीड़भाड़ वाली जगहों पर एक सर्वे करेगा और जहां पर पार्किंग की जरूरत होगी वहां पर लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी. सरफेस पार्किंग के आधार पर दिए जाने वाले इस पार्किंग के लिए नोएडा प्राधिकरण टेंडर निकालेगा. उन्होंने बताया कि नोएडा ट्रैफिक सेल को निर्देश दिए गए हैं कि सभी वर्क सर्कल के साथ मिलकर अवैध पार्किंग और वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाए इसलिए पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा.

Ankita Bhandari Murder Case: गुस्साई भीड़ ने वनतारा रिसॉर्ट में लगाई आग, पहले बीजेपी विधायक की तोड़ी थी कार

सीईओ ने क्या निर्देश दिया 
इसके अलावा रितु माहेश्वरी ने अलग अलग परियोजनाओं को संभाल रहे अधिकारियों और उनकी टीम के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे काम का निरीक्षण करते रहें. काम में कितना अपडेट हुआ और कितना काम बाकी है इससे जुड़ा विवरण रोजाना डेली मॉनीटरिंग एप पर अपडेट करना होगा. साथ में सीईओ ने नोएडा में बन रहे नए आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों के काम काज, स्कूलों के कायाकल्प, नोएडा में जारी विकास कार्य पर भी अधिकारियों को नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर सीईओ ऋतु महेश्वरी ने निर्देश दिए है की सभी वर्क सर्कल अपने क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर नजर बनाए रखें और इसपर रोक लगाएं.

Ankita Bhandari Murder: आरोपी पुलकित आर्य के पिता को BJP ने पार्टी से किया निष्कासित, भाई को पिछड़ा आयोग से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget