एक्सप्लोरर

UP के युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका, यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा अत्याधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट

Noida News: प्रदेश के नोएडा में आने वाले तीन सालों में फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही यहां पर एक आधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी. ये रोजगार के अवसर में भी वृद्धि करेगी.

International Film City in Noida: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए फिल्म और मीडिया जगत में कदम रखने का रास्ता अब और आसान होने जा रहा है. यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनने जा रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी में एक आधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी. खास बात यह है कि इस इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को फिल्म सिटी में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे. इसमें यूपी के युवाओं को खास वरीयता दी जाएगी, जिससे न केवल उन्हें हुनरमंद बनने का मौका मिलेगा, बल्कि अपने ही राज्य में नौकरी भी मिल सकेगी.

इस फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग, कैमरा ऑपरेशन, वीएफएक्स, लाइटिंग, फैशन और मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में कोर्स कराए जाएंगे. पढ़ाई के बाद इन्हीं क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने की भी व्यवस्था की जाएगी. पहले चरण में फिल्म इंस्टीट्यूट का निर्माण करीब 3 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में किया जाएगा, जो आधुनिक तकनीकों से लैस होगा.

फिल्म सिटी परियोजना को बेव्यू कंपनी विकसित करेगी
फिल्म सिटी परियोजना को बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की साझेदारी में ‘बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि.’ कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा है. यह फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के सेक्टर 21 में बनाई जा रही है. पहले चरण में करीब 1,510 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और निर्माण कार्य अगले तीन सालों में पूरा किया जाएगा.

कंपनी के जीएम राजीव अरोड़ा ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में यथार्थवादी ट्रेनिंग दी जाएगी. छात्रों को फिल्मों के असली सेट और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. साथ ही, वीआर लैब, एडिटिंग स्टूडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और प्रीमियर हॉल जैसी सुविधाएं भी होंगी. उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को पहले वरीयता दी जाएगी. क्योंकि उन्हें प्रशिक्षित कर नौकरी देना न केवल किफायती होगा बल्कि इससे क्षेत्रीय प्रतिभा को भी बढ़ावा मिलेगा.

फिल्म सिटी रोजगार के नए रास्ते खोलेगी
इस इंस्टीट्यूट में प्रोडक्शन हाउस से साझेदारी कर वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर और इंटर्नशिप जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी, जिससे छात्र इंडस्ट्री के दिग्गजों से सीख सकें. इसके अलावा, फिल्म फेस्टिवल, प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी ताकि छात्र अपनी कला दिखा सकें और नेटवर्क बना सकें. इस इंस्टीट्यूट में छात्रावास, कैफेटेरिया, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की सुविधाएं भी होंगी. यह परिसर न केवल पढ़ाई के लिए एक उपयुक्त माहौल देगा, बल्कि रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा देगा.

उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना न सिर्फ राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी, बल्कि राज्य को आने वाले समय में फिल्म निर्माण और मनोरंजन उद्योग का बड़ा केंद्र भी बनाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार पहले ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने में जुटी है, और यह फिल्म सिटी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें- मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली वाला बंगला? चंद्रशेखर आजाद ने इस वजह की ओर किया इशारा!

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget