एक्सप्लोरर

School Closed: नोएडा में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Noida News: नोएडा में आज सुबह पांच बजे से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसे देखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. बारिश के दौरान यहां कई जगहों पर भारी जलजमाव हो जाता है.

School Closed in Noida: नोएडा में आज सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने भारी बारिश को देखते हुए ये आदेश जारी किया है. नोएडा में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही हैं, जिसके बाद स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, ताकि बच्चों और उनके अभिभावकों कोई परेशानी न हो. 

नोएडा में आज सुबह पांच बजे से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसे देखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. बारिश के दौरान नोएडा में कई जगहों पर भारी जलजमाव की स्थिति हो जाती हैं. आज सुबह हुई झमाझम बारिश की वजह से भी नोएडा सेक्टर 62, सेक्टर 10 समेत कई इलाकों में पानी भर गया है. बारिश तेज हुई है कि सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. 

बारिश की वजह से स्कूल बंद

बारिश के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजना और भी मुश्किल हो जाता है. डीएम के इस फैसले के बाद बच्चों और अभिभावकों दोनों को राहत मिलेगी. डीएम दफ्तर की ओर से स्कूलों को आज बंद रखने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है. प्रशासन के निर्देशों के बाद कई स्कूलों ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी छुट्टी की घोषणा कर दी है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान कई इलाकों में भारी से अधिक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद में हो रही बारिश से हिंडन नदीं का जलस्तर और बढ़ सता है. इससे पहले ही मंगलवार को हिडंन नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया था, जिसके चलते करीब 500 गाड़ियां पानी में डूब गईं. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में छाई काली घटा, कई इलाकों में झमाझम बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget