एक्सप्लोरर

Watch: नोएडा में 2 लोगों को रौंदने के बाद लेम्बर्गिनी ड्राइवर ने पूछा- ‘क्या कोई मरा?’

नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर 94 गोल चक्कर के पास लेम्बोर्गिनी कार की चपेट में आने से 2 लोग घायल हो गए. कार मृदुल के नाम से पंजीकृत है और दीपक उसे चला रहा था.

Noida Road Accident: नोएडा में रविवार को सेक्टर-94 में एक लेम्बर्गिनी के चालक ने निर्माणाधीन इमारत के निकट फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाते हुए दो राहगीरों को रौंद दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने बताया कि उनके पैरों की हड्डी टूट गई है. श्रमिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ से हैं.

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आरोपी अपनी कार से बाहर आया और उसने स्थानीय लोगों से पूछा 'कोई मर गया इधर?’’ वीडियो में एक व्यक्ति को आरोपी से यह पूछते हुए भी सुना गया कि क्या वह जानता है कि यहां कितने लोग मरे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते भी सुना जा सकता है, ‘‘पुलिस को बुलाओ.’’

सेक्टर-126 पुलिस थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘कार दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं, वे छत्तीसगढ़ से हैं. वे खतरे से बाहर हैं और उनके पैरों में फ्रैक्चर है.’’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना एक निर्माणाधीन इमारत के बगल में हुई. उन्होंने बताया, ‘‘कार चालक की पहचान अजमेर निवासी दीपक के रूप में हुई है और कार का नंबर पुडुचेरी का है. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार जब्त कर ली गई है.’’

यूपी पुलिस में छुट्टी पर विवाद, सिपाही की पत्नी ने डिलीवरी के वक्त कम छुट्टी मिलने पर जताया विरोध

क्या बोली पुलिस
पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना वाहन में खराबी के कारण हुई. सिंह ने बताया कि जांच जारी है. नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर 94 गोल चक्कर के पास लेम्बोर्गिनी कार की चपेट में आने से 2 लोग घायल हो गए. कार मृदुल के नाम से पंजीकृत है और दीपक उसे चला रहा था.

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर निवासी चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है. सेक्टर-126 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget