एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: अफसरों से नहीं बन रही मंत्री रेखा आर्या की, बिना सचिव के मंत्रालय, अधर में लटकी योजनाएं

उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की आईएएस अफसरों के साथ बात नहीं बन रही है. लिहाजा मंत्रालय के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी रेखा आर्या पर निशाना साधा.

देहरादून. उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ आईएएस अधिकारियों की ऐसी नाराजगी सामने आ रही है कि एक महीने का वक्त होने को चला है और अभी तक उनके विभाग में ना तो सचिव की नियुक्ति हुई है और ना ही निदेशक की. अपर सचिव षणमुगम के साथ मंत्री रेखा आर्य के विवाद के बाद सचिव सौजन्या ने भी पद छोड़ दिया था. जिसके बाद अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार को पद दिया गया था लेकिन उन्होंने भी 20 दिन होने के बाद भी इस पद को अभी तक नहीं ज्वाइन किया है.

कई योजनाएं अधर में लटकी

ऐसे में सचिव और निदेशक ना होने के चलते महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की कई योजनाएं अधर में लटकी हैं और कैबिनेट में भी विभाग के मामले ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं. हालांकि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि आईएएस अधिकारियों की नाराजगी से सरकारी नहीं चलती है, जिस भी अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी उन्हें पद ग्रहण करना पड़ेगा.

कैबिनेट मंत्री का दावा 

महिला विकास एवं बाल कल्याण विभाग में भले ही एक महीने से सचिव और निदेशक का पद खाली हो लेकिन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने इसे जल्द भरने का दावा किया है. इस मामले पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कटाक्ष करते इशारों इशारों में मंत्री रेखा आर्य और उनके पति पर हमला किया है. हरीश रावत का कहना है कि आईएएस अधिकारियों को एक मंत्री नहीं बल्कि वन प्लस वन से रूबरू होना पड़ता है.

हरीश रावत का हमला

आईएएस अधिकारियों का बचाव करते हुए हरीश रावत ने कहा कि यह अधिकारियों के शिष्टाचार है कि वह खुलकर बातें बाहर नहीं करते हैं. हरीश रावत ने रेखा आर्य पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि जिनका भविष्य बनाने और राजनीति में स्थापित करने का कार्य उन्होंने किया है वह किस तरह लालच में पार्टी छोड़कर गए हैं, यह सब जानते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: अच्छी खबर, दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी की सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, किया बोनस का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget