एक्सप्लोरर

Noida Schools Closed: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 8वीं तक के फिजिकल क्लास बंद, ठंड के चलते फैसला

गौतमबुद्ध नगर जनपद में 1800 स्कूल हैं. इसमें उच्च शिक्षा केंद्र भी शामिल हैं. ये स्कूल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थिति हैं. बढ़ती ठंड के चलते 1 जनवरी तक फिजिकल क्लास पर रोक रहेगी.

UP News: उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर (Cold Wave) और कोहरे की मार से यूपी के कई जिले इस वक्त झेल रहे हैं. इस ठंड में भी बच्चों को सुबह-सुबह उठकर स्कूल जाना पड़ रहा है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब यूपी के गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) जिले के स्कूलों में पहली से आठवीं तक फिजिकल क्लास आयोजित न करने की घोषणा की गई है. प्रशासनिक आदेश को सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक मानना पड़ेगा. 

गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पहली से आठवींकक्षा के बच्चों की फिजिकल क्लास बंद रहेगी. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है. जिला स्कूल निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज ने यह आदेश जारी किया है. धर्मवीर सिंह ने बताया, 'आदेश के अनुसार सभी बोर्ड के स्कूलों में 1 जनवरी 2023 तक आठवीं तक की फिजिकल क्लास आयोजित नहीं कराई जाएगी. सभी प्रिंसिपल को आदेश का पालन करने को कहा गया है.' गौतमबुद्ध नगर में 1800 स्कूल हैं जिसमें उच्च शिक्षा केंद्र भी शामिल हैं. ये स्कूल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौजूद हैंं.

इन जिलों में भी शीतलहर को लेकर उठाए गए थे कदम

इससे पहले हापुड़, मेरठ और एटा में भी स्कूलों को निश्चित अवधि के लिए बंद करने का फैसला स्थानीय प्रशासन ने लिया था. मेरठ में 1 जनवरी तक स्कूल बंद रखे गए हैं जबकि हापुड़ में छोटे स्कूली बच्चों की छुट्टियां कर दी गई थीं. वहीं एटा ने दो दिन 27 और 28 दिसंबर को पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित की थी. इसके अलावा बिजनौर और बदायूं ने भी तीन दिन तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें -

UP News: विदेशी के बाद अब घरेलू उद्योग जगत को साधेगी टीम योगी, देश के 7 बड़े शहरों में होगा रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget