एक्सप्लोरर

लोकतंत्र बचाओ रैली में उड़ा PM मोदी के कोरोना से लड़ने के मंत्र का मज़ाक

देश में एक तरफ जहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख के ऊपर पहुंच चुकी है लेकिन राजनेताओं के मंच पर इसकी कोई चिंता नहीं दिख रही. वहीं मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली के दौरान भारी भीड़ जुटी लेकिन न तो देह से दूरी दिखी न ही लोगों के चेहरे पर मास्क दिखे.

मुजफ्फरनगर: देश में अभी भी कोरोना काल चल रहा है हर रोज कोरोना की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. अभी भी देश में करीबन 9 लाख लोग कोरोना संक्रमित हैं. लेकिन इस सबके बीच राजनीति के चलते कोरोना जैसी गंभीर बीमारी की भी अनदेखी की जा रही है. ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जहां पर 'लोकतंत्र बचाओ रैली' का आयोजन किया गया.

इस दौरान मंच पर नजर आए दीपेंद्र हुड्डा, जयंत चौधरी और धर्मेंद्र यादव. इस रैली के दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे लेकिन न तो किसी ने 2 गज की दूरी का पालन किया और अधिकतर लोगों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था. मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली का आह्वान जयंत चौधरी ने किया था. इस दौरान समाजवादी पार्टी नेता धर्मेंद्र यादव भी मंच पर दिखे और कांग्रेस के हरियाणा से नेता दीपेंद्र हुड्डा भी.

हालांकि यह लोग जिस मंच पर मौजूद थे उस पर भी कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस का खुलेआम उल्लंघन होता दिखा. मंच पर नेताओं के साथ में और दर्जनों लोग भी मौजूद थे, इसमें से अधिकतर लोग ऐसे थे जिनके मुंह पर मास्क ही नहीं था और ना ही यह लोग सोशल डिस्टेंसिंग का किसी तरह से पालन कर रहे थे.

वहीं मंच के सामने बने पंडाल में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. हालत यह थी कि लोग एक दूसरे से एक-दूसरे से सट कर बैठे हुए थे और इनमें से भी शायद ही किसी के चेहरे पर मास्क नजर आया. हालांकि कई लोग ऐसे भी थे जो इस पंडाल के नीचे बैठने को तैयार नहीं थे. उनके ज़हन में भी चिंता यहीं थी कि आखिर कोरोना के माहौल में कैसे इतनी भीड़ का हिस्सा बना जाए.

लेकिन तस्वीर पंडाल के बाहर भी ज्यादा अलग नहीं थी. वहां पर भी लोग भीड़ का हिस्सा थे जो साफ तौर पर कोरोना को बढ़ावा देने के लिए काफी है. यह सब तब हो रहा है जब आज सुबह ही देश के प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वो कोरोना के खिलाफ चल रही है इस लड़ाई में एकजुट हों. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लोगों से कोरोना के दौरान दूरी, मास्क और हाथ धोने को लेकर प्रेरित किया था.

प्रधानमंत्री के आग्रह का राजनेता ही पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में आम लोगों को कितना जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. बता दें कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख से ऊपर जा चुकी है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget