एक्सप्लोरर

जेएनयू शीर्ष शोध संस्थान, इसे बदनाम करने के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे: निशंक

मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जेएनयू विश्व के सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थानों में से एक है। हम इसकी प्रतिष्ठा को बरकरार रखेंगे। कुछ लोग इसे बदनाम करना चाहते हैं उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे।

नई दिल्ली,एजेंसी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शोध के मामले में दुनिया में शीर्ष संस्थान है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे बदनाम किया है, हम उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे और इसे राष्ट्र की मुख्य धारा से दूर नहीं होने दिया जाएगा।

लोकसभा में ''केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2019'' पर चर्चा का जवाब देने के दौरान निशंक ने यह टिप्पणी की। दरअसल, विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा के एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आंध्र प्रदेश में जो जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित होने जा रहा है वो दूसरा जेएनयू नहीं बन पाए।

बघेल ने कहा कि यह व्यवस्था की जाए कि इस जनजातीय विश्वविद्यालय में ऐसे लोगों का दाखिला नहीं हो जो ''देशविरोधी नारे'' लगाएं। जवाब देने के दौरान निशंक ने कहा कि जेएनयू को कुछ लोगों ने बदनाम किया है। हम इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस पर बसपा के कुंवर दानिश अली अपने स्थान पर खड़े हो गए और आरोप लगाया कि मंत्री खुद एक केंद्रीय विश्वविद्यालय को बदनाम कर रहे हैं। इस दौरान दानिश अली और सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

मंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जेएनयू दुनिया में शोध के मामले में शीर्ष संस्थान है। यह बहुत अच्छा संस्थान है। हमें इसे इसी तरह बरकरार रखेंगे। इसे मुख्यधारा से दूर नहीं होने देंगे।

इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए कई सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थिति का मुद्दा उठाया और सरकार से सहयोग की मांग की।

भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण और सामान्य वर्ग के गरीबों का आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कांग्रेस पर दोनों विश्वविद्यालयों में इन वर्गों के बच्चों के अधिकारों पर डकैती डालने का आरोप लगाया।

चर्चा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, तेलुगू देसम पार्टी के राममोहन नायडू, कांग्रेस के अमर सिंह और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने भी भाग लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget