एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बाद संजय निषाद का बड़ा ऐलान, पार्टी के यूपी मंडल और अन्य सभी मोर्चे किए भंग

Nishad Party News: निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल 'निषाद पार्टी' के अध्यक्ष संजय निषाद ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उनके निर्देशानुसार पार्टी की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला इकाईयां भंग कर दी गई हैं.

UP News: निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल "निषाद पार्टी" की तरफ से आज यानी सोमवार (1 जुलाई) को एक लेटर जारी किया है. इस नोटिस के तहत पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के निर्देश पर निषाद दल पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला इकाईयां भंग कर दी गई हैं.

दरअसल, निषाद पार्टी की तरफ से लेटर जारी करते हुए लिखा गया, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल "निषाद पार्टी" माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल "निषाद पार्टी" की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ प्रदेश, मण्डल, जिला, विधानसभा, ब्लाक की मुख्य ईकाई के साथ समस्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है.

बीजेपी ने दी थी निषाद पार्टी को दो सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपना चार सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ा. इनमें जयंत चौधरी की आरएलडी, संजय निषाद की निषाद पार्टी, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा और अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) शामिल है. बीजेपी ने निषाद पार्टी को संतकबीरनगर और भदोही सीट दी थीं, जिसमें उम्मीदवार निषाद पार्टी का था लेकिन सिंबल बीजेपी का ही था. 

भदोही से निषाद पार्टी के उम्मीदवार ने की थी जीत दर्ज 

भदोही से बीजेपी ने अपने सांसद रमेश चंद बिंद का टिकट काट दिया था और टिकट निषाद पार्टी के विधायक विनोद बिंद को दिया था. विनोद बिंद को बीजेपी ने टिकट देकर सबको हैरान कर दिया है. चुनाव के जब नतीजे आए तो लोग और भी हैरान रह गए क्योंकि इस सीट से विनोद कुमार बिंद ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने 44072 वोटों से जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा के ललितेशपति त्रिपाठी को हरा दिया था.

संतकबीरनगर से मिली थी हार  

यूपी में जयंत चौधरी की रालोद और अनुप्रिया पटेल की अपना दल की तरह ही संजय निषाद की निषाद पार्टी को भी दो-दो लोकसभा सीटें मिली थीं. संतकबीर नगर से संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गए. सपा के लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने इस सीट से जीत दर्ज की. उन्होंने 92170 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. 

ये भी पढ़ें: आगरा में नए कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज, छत के रास्ते घर में घुसकर की थी चोरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget