एक्सप्लोरर

'थू-थू हो रही है..', महिलाओं को लेकर अनिरुद्धाचार्य के बयानों से भड़के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

Aniruddhacharya Statement: निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर आपत्ति जताई और कहा कि सरकार ने नियम बना रखे हैं, उसके हिसाब से ही सब होगा.

मथुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं और लड़कियों पर आपत्तिजनक बयानों को लेकर लगातार विवादों में बने हुए हैं. इस पूरे बवाल पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि साधु-महात्माओं द्वारा बच्चियों को लेकर इस तरह की बातें शोभा नहीं देतीं. 

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कहा कि महिला और बच्चियों के बारे में महात्माओं को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती उन्हें ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए न ही करनी चाहिए. उनकी कथाओं में इतना दम होना चाहिए कि स्वयं लोग उनसे जुड़ते चले जाएं. 

उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी को कुछ कहना है तो पर्सनल तरीके पर आप किसी को समझा सकते हो. सार्वजनिक मंच से या इस तरह के धार्मिक मंचों से ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए. हमारा सार्वजनिक तौर पर इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 

'नाबालिग लड़कियों की शादी करवाकर दिखाएं..'

महामंडलेश्वर ने अनिरुद्धाचार्य को समझाते हुए कहा कि यदि कोई आपका भक्त है तो आप व्यक्तिगत तौर पर उसे समझा सकते हैं. लेकिन, सरकार ने नियम बना रखे हैं उसके हिसाब से चलना चाहिए. अनिरुद्ध आचार्य नाबालिग लड़कियों की शादियां करवाकर दिखाएं तो उन्हें पता चल जाएगा. 

ललितानंद महाराज ने कहा कि किस भी मुद्दे पर बोलना और कहना बहुत आसान है. कथाओं को छोड़कर इस तरह की बातें बोलकर वो खुद को फेमस करना चाहते  हैं इसलिए अपने मंचों पर ऐसी बातें करते हैं. ये संत महात्माओं का विषय नहीं है. 

अनिरुद्धाचार्य पर भड़के ललितानंद महाराज

उनके द्वारा तरह की बात करने की वजह से समाज में थू-थू हो रही है. अच्छा होगा कि वो अपनी कथाओं में शिक्षा की बात करें. चरित्र की बात करें. विज्ञान भी इस तरह की बातें नहीं करता जो अनिरुद्ध आचार्य कर रहे हैं. सच्चाई को विज्ञान भी खत्म नहीं कर सकता. 

उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर कहा कि वो इस तरह की बातें केवल अपने वीडियो वायरल करके केवल अपना प्रचार प्रसार करना चाहते हैं. लोगों से जो पैसा लेते हैं उसकी सरकारी जांच करनी चाहिए. 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget