एक्सप्लोरर

प्रयागराज: जहरीली शराब से चार और की मौत, 9 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, जांच के लिए बनी कमेटी

प्रयागराज में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है. मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है.

प्रयागराज. जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या में और इजाफा हुआ है. हंडिया तहसील के बहादुरपुर ब्लॉक में आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से मंगलवार को चार और लोगों की मौत हो गई. मृतकों का आंकड़ा अब 9 पहुंच गया है. मंगलवार रात बींदा गांव के छोटेलाल कनौजिया, संग्राम पट्टी के रामजी, पर्वतपट्टी के सूबेदार यादव और मंडुआडीह के कल्लू कनौजिया की मौत हो गई. वहीं, इससे पहले सोमवार को बींदा के अजय कुमार गुप्ता, खदेरू कनौजिया, सराय मंसूर के विमल कुमार, संग्राम पट्टी के शोभनाथ, दुसौती की सुशीला की मौत हो गई थी.

मामले की जांच के लिए बनी कमेटी जहरीली शराब से मौतों को खारिज करने वाला प्रशासनिक अमला बैकफुट पर आ गया है. डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है. मामले की जांच एडीएम प्रशासन और एसपी गंगापार की 2 सदस्यीय टीम करेगी.

बता दें कि एसपी गंगापार धवल जैसवाल ने जहरीली शराब से मौत की घटना से इनकार किया था. उन्होंने सभी लोगों की मौतों की वजह अलग-अलग बताई थी. जबकि परिजनों ने मौत के पीछे जहरीली शराब बताई थी. डॉक्टर भी जहरीली मिथाइल अल्कोहल को वजह बता रहे थे.

ये भी पढ़ें:

आगरा: सेप्टिक टैंक में गिरे बच्चे को बचाने के लिए घुसे चार लोग, पांचों की मौत

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति की नींद में अजान से खलल, कमिश्नर और आईजी को लिखी चिट्ठी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget