एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: बीजेपी नेता की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार, 5 अब भी फरार

गाजियाबाद के डासना में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी भी पांच आरोपी फरार हैं।

गाजियाबाद, भाषा। गाजियाबाद की डासना में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या के पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मामले में पांच संदिग्ध अभी भी फरार हैं और पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अकील और आदिल को हत्यारों को कार मुहैया कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है, जबकि सुल्ताना, रुखसाना, अब्दुल रहमान, आबिद, सम्मन, शाहरुख और तहसीम को साजिश रचने, पुलिस के काम में बाधा पैदा करने और हत्या के साजिशकर्ताओं को आश्रय देने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर और बीजेपी के डासना के 'मंडल' अध्यक्ष तोमर की शनिवार की रात दूधिया पीपल इलाके में उनके क्लीनिक के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि मसूरी के थानेदार प्रवीण कुमार शर्मा और डासना पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार अत्री को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, जो परिवहन मंत्री भी हैं, ने बुधवार को तोमर के परिवार से मुलाकात की और राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये और पार्टी फंड से पांच लाख रुपये दिए।

बतादें कि बीते शनिवार को मसूरी इलाके में बदमाशों ने बीजेपी नेता डॉ. बीएस तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी। बीएस तोमर गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके के डासना में डेंटल क्लीनिक चलाते थे। डॉक्टर तोमर शनिवार की शाम अपना क्लिनिक बंद करके पान खाने के लिए खोखे पर गए थे। उसी समय आए अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौत हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget