एक्सप्लोरर

UP News: आतंकी वलीउल्लाह को आरडीएक्स रखने के मामले में उम्रकैद, NIA कोर्ट ने 16 साल पुराने केस में सुनाई सजा

UP News: सरकारी वकील ने दलील दी कि वलीउल्लाह खूंखार अपराधी है. अगर उसे लखनऊ में गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो वह शहर में विस्फोटों को अंजाम देने में सफल होता, जिससे निर्दोष लोगों को नुकसान होता.

Varanasi Bomb Blast: लखनऊ की एक विशेष अदालत ने साल 2006 में वाराणसी में सिलसिलेवार बम विस्फोट के संबंध में दोषी करार वलीउल्लाह को विस्फोटक बरामदगी के 16 साल पुराने एक अन्य मामले में गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश वी एस त्रिपाठी ने यह आदेश पारित किया. न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि दोषी को संकट मोचन परिसर में विस्फोट के मामले में पहले ही मृत्युदंड दिया जा चुका है, जिससे पता चलता है कि वह खूंखार अपराधी है और इसलिए वह मामले में प्रदान की गई अधिकतम सजा का पात्र है.

वलीउल्लाह को बुधवार को दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाने के लिए गुरुवार का दिन मुकर्रर किया गया था. वलीउल्लाह के वकील ने यह कहते हुए कम सजा का अनुरोध किया कि वह इस मामले में पहले ही 17 साल जेल में बिता चुका है और उसके परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और एक बेटा तथा एक बेटी है. 

आंतकी वलीउल्लाह को उम्रैकद

राज्य सरकार के वकील एम के सिंह ने इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि वलीउल्लाह खूंखार अपराधी है और अगर उसे लखनऊ में गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो वह शहर में विस्फोटों को अंजाम देने में सफल होता, जिससे निर्दोष लोगों को गंभीर नुकसान होता. सिंह के अनुसार, प्रयागराज के फूलपुर निवासी वलीउल्लाह को पांच जून 2006 को वाराणसी पुलिस ने लखनऊ के गोसाईगंज में गिरफ्तार किया गया था. 

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि गिरफ्तारी के वक्त वलीउल्लाह के पास आधा किलो आरडीएक्स, डेटोनेटर जैसी विस्फोटक सामग्री और पिस्तौल तथा कारतूस मिले थे. बाद में, उस पर संकट मोचन मंदिर विस्फोट के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में छह जून 2022 को गाजियाबाद की एक अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी. 

गौरतलब है कि सात मार्च, 2006 को 15 मिनट के भीतर संकट मोचन मंदिर और वाराणसी छावनी रेलवे स्टेशन पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में कम से कम 18 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें- Asad Ahmed Encounter: असद अहमद का इस साल होना था निकाह, जेल में अतीक ने रिश्ते को दी थी मंजूरी, जानें- किससे तय था रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget