एक्सप्लोरर

New Parliament Building: कांग्रेस क्यों कर रही है नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध? बीजेपी सांसद ने बताई ये वजह

New Parliament Inauguration: बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा, नए संसद भवन की मांग कांग्रेस सरकार में ही उठने लगी थी, लेकिन कांग्रेस उसे पूरा नहीं कर पाई और पीएम मोदी ने ये कर दिखाया.

Parliament Building Inauguration: इन दिनों देश की सियासत में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस (Congress) समेत 20 दलों ने इस कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया है जिसके बाद बीजेपी (BJP) विरोधी दलों पर हमलावर है. बाराबंकी से बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत (Upendra Singh Rawat) ने भी नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कांग्रेस की दो गुना लागत से संसद भवन बनाकर लूट घसोट की योजना थी जो सफल नहीं हुई, इसलिए अब वो इसका विरोध करने में जुट गई है. 

बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत गुरुवार को बाराबंकी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. एबीपी गंगा ने जब उनसे कांग्रेस के बहिष्कार पर सवाल किया तो उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाल और भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए. 

बीजेपी सांसद का कांग्रेस पर तीखा हमला

नए संसद भवन को लेकर एक ओर विपक्ष का विरोध जारी है ऐसे में भाजपा सरकार के मंत्री और सांसद भी विरोधी दलों पर खूब पलटवार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने तो कांग्रेस पर हमला करते हुए ये तक कह दिया कि संसद भवन बनाने की योजना कांग्रेस सरकार में बनी थी, जो संसद आज इतने लागत में बनकर तैयार हो गई है, कांग्रेस इसे दोगुना लागत में बनाकर इसमें भी लूट घसोट करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस सफल नही हुई, इसलिए आज इसका इतना विरोध कर रही है.

पीएम मोदी ने किया ये चैलेंजिग काम

बीजेपी सांसद ने कहा, नए संसद भवन को बनाने की जो सोच थी वो आज की नहीं है. कांग्रेस सरकार में ही नए संसद भवन बनाने की मांग उठी थी और इसका प्रपोजल भी बना था, लेकिन जो प्रपोजल बना था वो आज जितनी लागत से संसद भवन बना है इसकी दो गुना लागत का उस समय कांग्रेस की सरकार ने बनाया था. इसका मतलब साफ जाहिर था कांग्रेस इसमें भ्रष्टाचार करना चाहती थी. बाद में इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. इनकी हिम्मत नही पड़ी, लेकिन मोदी जी आये और उन्होंने नए संसद भवन को बनाने के काम किया. 

उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक परिवर्तन वाले काम या जो चैलेंजिंग काम है उनको करने की आदत हमारे प्रधानमंत्री जी में है, तो उन्होंने एक नया संसद भवन बनाकर जनता को समर्पित किया है. कांग्रेस के लोग तो विरोध करेंगे ही, क्योंकि वो खुद बना नहीं पाए लेकिन मोदी जी ने इसे बनाया, अब ये बात उनको हजम नहीं हो रही है. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह बोले- हम सरकार को मजबूर कर देंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget