एक्सप्लोरर

UP News: NER गोरखपुर-बाराबंकी रेलवे ट्रैक पर लगा रहा फेसिंग, पशु दुर्घटना से प्रभावित नहीं होगा संचालन

UP News: रेलवे ट्रैक पर अक्सर हो रही घटनाओं को देखते हुए एनईआर ने ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगा रहा है. इससे ट्रैक पर होने वाली पशुओं से होने वाली दुर्घटना से ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं होगा.

North Eastern Railway: भारतीय रेल पर संरक्षा एवं सुरक्षा का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्वोत्‍तर रेलवे पर रेल लाइनों के किनारे रोड एक्सप्रेस-वे की तरह स्टील की सेफ्टी फेंसिंग डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप फेंसिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है. इस सम्बन्ध में गोरखपुर-बाराबंकी खंड पर रेलवे लाइनों के दोनों तरफ 213.98 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सेफ्टी फेंसिंग डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप फेंसिंग का निर्माण किया जाना है. 

 पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी-जरवल रोड खंड पर 20.50 किमी स्टील की ’सेफ्टी फेंसिंग’ का कार्य पूर्ण हो चुका है. गोरखपुर-गोंडा खंड की निविदा प्रक्रिया अन्तिम चरण में है. रेलवे ट्रैक पर अक्सर पशुओं के आ जाने व तीव्रगामी ट्रेनों की चपेट में आ जाने के कारण उनके कटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है. रेल लाइनों के किनारे सेफ्टी फेंसिंग लग जाने से पशुओं की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लग सकेगी. रेल भूमि पर अनावश्यक अतिक्रमण पर भी लगाम लगेगी. फलस्वरूप ट्रेनें अनुमन्य गति से निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी.

13 फेरों के होगा विशेष गाड़ी का संचालन
रेलवे प्रशासन द्वारा अयोध्या में लगने वाले सावन मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05013/05014 मनकापुर-गोण्डा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन मनकापुर व गोण्डा से 7 से 19 अगस्त तक 13 फेरों के लिए किया जाएगा. 05013 मनकापुर-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 07 से 19 अगस्त तक मनकापुर से 13.35 बजे प्रस्थान कर झिलाही से 13.43 बजे, मोतीगंज से 13.52 बजे तथा बरूआचक से 14.02 बजे छूटकर गोण्डा 14.25 बजे पहुंचेगी. 

सावन मेला को देखते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन द्वारा अयोध्या में लगने वाले सावन मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05012/05011 गोण्डा-अयोध्या धाम-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोण्डा से 7 से 20 अगस्त, अयोध्या धाम से 8 से 21 अगस्त तक 14 फेरों के लिए किया जाएगा. 05012 गोण्डा-अयोध्या धाम अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 7 से 20 अगस्त तक गोण्डा से 21.45 बजे प्रस्थान कर बरूआचक से 21.58 बजे, मोतीगंज से 22.07 बजे, झिलाही से 22.28 बजे, मनकापुर से 22.55 बजे, टिकरी से 23.15 बजे, नवाबगंज गोण्डा से 23.25 बजे, कटरा से 23.36 बजे व रामघाट हाल्ट से 23.46 बजे छूटकर अयोध्या धाम रात 12 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में 05011 अयोध्या धाम-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 08 से 21 अगस्त तक अयोध्या धाम से 00.45 बजे छूटकर रामघाट हाल्ट से 00.54 बजे, दूसरे दिन कटरा से 01.04 बजे, नवाबगंज गोण्डा से 01.15 बजे, टिकरी से 01.25 बजे, मनकापुर से 02.25 बजे, झिलाही से 02.35 बजे, मोतीगंज से 02.58 बजे व बरूआचक से 03.12 बजे छूटकर गोण्डा 03.25 बजे पहुंचेगी. यह गाड़ी डीएमयू रेक से चलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Firozabad News: गौरव यादव और साजिद खान की प्रॉपर्टी पर प्रशासन का एक्शन, 51 लाख की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget