एक्सप्लोरर

यूपी: महाराजगंज में बड़ा हादसा, सावन मेले में झूले से गिरने से नेपाली युवक की मौत, संचालक फरार

Maharajganj News:विवेक पोखरेल दोस्तों के साथ मेला देखने और जलाभिषेक करने पहुंचा था.विवेक मेले में लगे एक झूले पर सवार हुआ. झूले की रफ्तार अचानक तेज हो गई, विवेक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के पंचमुखी शिवमंदिर ईटहिया में चल रहे सावन मेले में शनिवार दोपहर झूले से गिरने से एक नेपाली युवक विवेक पोखरेल की मौत हो गयी. इस घटना ने मेले में हड़कंप मचा दिया और झूला संचालक व कर्मचारी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि पंचमुखी शिवमंदिर ईटहिया में सावन के महीने में हर साल भव्य मेला आयोजित होता है, जो महराजगंज और आसपास के जिलों के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. मेले में भक्तों के मनोरंजन के लिए प्रशासन की अनुमति से झूले लगाए गए थे. शनिवार को नेपाल के नवलपरासी जिले के सुस्ता वार्ड नंबर 5 निवासी विवेक पोखरेल अपने दोस्तों के साथ मेला देखने और जलाभिषेक करने पहुंचा था.

जलाभिषेक के बाद विवेक मेले में लगे एक झूले पर सवार हुआ. टिकट कटवाकर झूले पर चढ़ने के दौरान झूले की रफ्तार अचानक तेज हो गई, जिससे विवेक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया.

मेले में मचा हड़कंप

हादसे की खबर फैलते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई. लोग घटना की जानकारी लेने में जुट गए, और मेले में भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी. हादसे के बाद झूला संचालक और कर्मचारी मौके से भाग निकले, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक विवेक पोखरेल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने झूला संचालक और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. झूले की सुरक्षा मानकों और संचालक की लापरवाही की जांच की जाएगी.

अभी दो दिन पहले इसी मेले में लगे मौत के कुएं में बाइक स्टंट कर रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक बिना सवार के कुएं में दौडती रही. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.बावजूद इसके इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी पुलिस प्रशासन नींद से नहीं जागा और एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget