एक्सप्लोरर

'मिल-बांट कर खाना चाहिए..', घूस को लेकर चपरासी की चिट्ठी पर नेहा सिंह राठौर ली चुटकी

Neha Singh Rathore: जौनपुर में एक चपरासी की चिट्ठी वायरल हो रही है जिसमें वो घूस में हिस्सेदारी बढ़ाने की माँग कर रहा है, जिस पर नेहा सिंह राठौर ने चुटकी ली है.

Neha Singh Rathore: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्वत में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर एक चपरासी की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें डीएम से इसकी शिकायत ककी गई है. जिसे लेकर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने ही अंदाज में  तंज कसा और कहा कि ये तो चपरासी के साथ अन्याय हो रहा है. 

नेहा सिंह राठौर ने इसकी चिट्ठी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और चुटकी लेते हुए कहा- 'क्या ये ख़बर सच है कि घूस में हिस्सेदारी न मिलने पर चपरासी ने ज़िलाधिकारी से न्याय की ग़ुहार लगायी है? अगर सच है तो मैं चपरासी के साथ हो रहे इस अन्याय का विरोध करती हूँ. ज़िलाधिकारी जी से निवेदन है कि प्रार्थी को उसका हक़ अविलंब दिलाया जाय.'

वायरल चिट्ठी में लिखी ये बात
डीएम को लिखी वायरल चिट्टी में लिखा है कि 'प्रार्थी राजा राम यादव प्राइवेट चपरासी हू. सारा घूस का पैसा अधिवक्ताओं और जनता से वसूलते हैं. मेरे नीचे अविनाश यादव और अजीत यादव हैं. हम लोग लगातार झगड़ा कर मारपीट कर घूस का पैसा वसूलते हैं. अत: श्रीमान जी सभी प्राइवेट चपरासी को 1000 रुपये प्रतिदिन मिलता है. मुझे नायाब तहसीलदार 500 रुपये ही देते हैं. मेरा पैसा बढ़ाया जाए.'

जानें- क्या है पूरा मामला?
दरअसल शाहगंज तहसील के नायब तहसीलदार दफ्तर में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर काम करने का दावा करने वाले एक शख्स राजाराम यादव ने डीएम को एक पत्र लिखा हैं जिसमें उसने रिश्वत में पूरी हिस्सेदारी नहीं मिलने की बात कही है. उसने आरोप लगाया कि वो शाहगंज नायब तहसीलदार के दफ्तर में रोजाना अपने दो और साथियों के साथ रिश्वत वसूलता है. लेकिन, जब शाम को रिश्वत के पैसे का बंटवारा होता है तो नायब तहसील सभी को 500-500 रुपये देकर भगा देते हैं. 

राजाराम ने कहा कि उन्होंने मिलने वाले 500 रूपये काफी कम हैं. उन्हें कम से कम 1000 रूपये रोजाना मिलने चाहिए तब कहीं जाकर बात बनेगी. ये चिट्टी जब डीएम कार्यालय पहुंची तो हड़कंप मच गया. आनन फानन में जांच एसडीएम शाहगंज को सौंप दी गई. अब उन्होंने नायब तहसीलदार से इसकी आख्या मांग ली है. 

अपर्णा यादव ने अमित शाह से की फोन पर बात, गृह मंत्री ने दिया ये जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget