एक्सप्लोरर

कपिल सिब्बल से मिलीं नेहा सिंह राठौर, पहलगाम से देशद्रोह तक के मुद्दे पर दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Neha Singh Rathore: अपने बयानो को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर हाल ही में वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ दिखी. दोनों कई मुद्दों पर बात करते नजर आए.

Neha Singh Rathore: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान के बाद से भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बीच उन्होंने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मुलाकात कर बातचीत की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. ये वीडियो सिब्बल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ है, जिसमें सिब्बल नेहा सिंह राठौर पर दर्ज कराई गई प्राथमिकियों के सदंर्भ में सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं.

भोजपुरी गायिका ने खुद पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर कहा कि "यही तो मेरा भी सवाल है. लगातार मैं सवाल कर भी रही हूं कि मेरे ऊपर देशद्रोह का आरोप लगा रहे हैं. आए दिन जिसका मन कर रहा है अभी हजरतगंज में दर्ज हुआ था कि ये देशद्रोही है. अभी अयोध्या में भी लोग लेकर चले गए कि ये देशद्रोही है. पता नहीं मैं तो खुद ही बहुत परेशान हो गई हूं कि ऐसा मैंने कर क्या दिया है."

कपिल सिब्बल के साथ की चर्चा
उन्होंने आगे कहा कि 27 लोग मारे जाते हैं और अचानक से सोशल मीडिया पर एक चीज जुड़ जाता है कि चुप रहना है. चुप रहना है, चुप रहना है. बोलना नहीं है, बोलना नहीं है. हमको भी लगता है अच्छा ठीक है. 5-10 मिनट चुप हो जाते हैं. लेकिन होता क्या है? 3-4 दिन बाद लोग मुद्दा भूल जाते हैं. 

ओडिशा रेल दुर्घटना का जिक्र करते हुए नेहा राठौर ने कहा, जैसे बालासोर में रेल दुर्घटना हुई. इतनी सारी लाशें ऐसे बिखरी हुई हैं और रेल मंत्री 'वंदे मातरम' का नारा लगा रहे हैं. इतने सारे लोग मारे गए हैं, आप 'राम नाम सत्य' बोलिए ना.. महाकुंभ में दुर्घटना हो गई तो चुप रहो..चुप रहो. वहां लोग मरे हैं, हिंदू मरे हैं. बोलना कब है? कब आएगा वह उचित समय जब सवाल पूछना है सरकार से. देश में एक आदमी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. न प्रधानमंत्री न गृहमंत्री. 

मेरा सवाल यह है कि आप जिम्मेदारी कब लेंगे? आप इस्तीफा कब देंगे?और आप जो कहते हैं कि हिंदू खतरे में है, तो चाहे वो पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद हो या मणिपुर में हिंदू मारा जा रहा है. कश्मीर में हिंदू मारा जा रहा है. 10 साल से आप हिंदू बचाने आए हैं और फिर भी हिंदू खतरे में ही है तो सवाल तो आपसे होगा ना?

भोजपुरी गायिका ने कहा कि लोग कहते हैं अभी हिंदू खतरे में है तो अभी चुप रहना है. नून रोटी खाना है. हिंदू को बचाना है. इसी नाम पर ना हम लोग आपको वोट दे रहे हैं. अब फिर भी हिंदू खतरे में है. तो सवाल तो आपसे होगा.

राफेल पर नींबू मिर्च क्यों लटकाया? अजय राय ने बताई वजह, कहा- मैंने मजाक नहीं उड़ाया बल्कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget