एक्सप्लोरर

देवप्रयाग में NCC अकादमी का शिलान्यास पूर्ववर्ती सरकार का हवा-हवाई फैसला : मुख्यमंत्री रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि देवप्रयाग में एनसीसी अकादमी का शिलान्यास पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवा-हवाई फैसला था।

देहरादून, भाषा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी जिले के देवप्रयाग में एनसीसी अकादमी का शिलान्यास पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवा-हवाई फैसला था और अब पौड़ी में इसे ऐसी जगह स्थापित किया जा रहा है, जहां सभी आधारभूत सुविधायें उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री रावत ने यह बात कल देर शाम यहां देवप्रयाग के विधायक विनोद कण्डारी के नेतृत्व में उनसे मिलने आये क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल से मुलाकात में कही।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमण्डल ने देवप्रयाग में ही एनसीसी अकादमी की स्थापना करने का अनुरोध किया था और कहा था कि पूर्व में इसका शिलान्यास भी हो चुका है।इस पर रावत ने कहा कि पूर्व में देवप्रयाग में जिस स्थान पर एनसीसी अकादमी का शिलान्यास किया गया था, वह पूर्ववर्ती सरकार का हवा हवाई फैसला था और बजट एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं को देखे बिना ही यह शिलान्यास हुआ था।

रावत ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य ठोस प्रावधान के साथ ही किसी संस्थान की स्थापना करना है और पौड़ी में जिस स्थान पर राष्ट्रीय एनसीसी अकादमी खोलने की संस्तुति प्रदान की गई है, वहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के साथ ही खेल का मैदान, पेयजल की उपलब्धता व अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट का भी प्रावधान कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने हालांकि, जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि देवप्रयाग में शीघ्र ही रोजगार परक एक बड़ा नया संस्थान खोला जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget