एक्सप्लोरर

'इनका चाल चरित्र ही ऐसा...', कन्नौज रेप कांड के आरोपी का DNA मैच होने पर BJP का सपा पर तंज

UP News: कन्नौज रेप मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव का पीड़िता से डीएनए मैच हो गया है. वहीं डीएनए सैंपल मैच होने के बाद यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

Kannauj Rape Case : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी नवाब सिंह का डीएनए मैच हो गया है, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है. नवाब सिंह यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया है. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है.

वहीं कन्नौज दुष्कर्म मामले पर पीड़िता और आरोपी नवाब सिंह का डीएनए मैच होने पर यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता दिनेश शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सपा लगातार डीएनए जांच की मांग कर रही थी. अब तो डीएनए का रिजल्ट भी आ गया. अब सपा क्या बोलेगी यह देखना होगा. इनका चाल चरित्र ही ऐसा है.

नवाब सिंह यादव पर लगा था दुष्कर्म का आरोप
दरअसल कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था. नवाब सिंह के डीएनए में किशोरी के सैंपल से मिलान हुआ है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए यह जानकारी दी है. किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में 12 अगस्त को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था. घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था.

गिरफ्तारी का वीडियो हुआ था वायरल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था. इसमें पीड़िता बगैर टॉप के कॉलेज के गेट पर खड़ी है. वीडियो में पीड़िता के साथ पुलिस अंदर कमरे में पहुंचती है. कमरे के अंदर बेड पर नवाब सिंह लेटा हुआ है. जबकि पीड़िता की बुआ पास में कुर्सी पर बैठी हैं. बता दें कि कन्नौज के तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची. यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं. इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था.

डीएनए रिपोर्ट में आरोपी की हुई पुष्टि
आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे. पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई. पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था. इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था. डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था.

(आईएनएस इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: Lucknow News: मांग पूरी न होने पर CHO का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं ये प्रमुख मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget