एक्सप्लोरर

आगरा में नवरात्रि की धूम, इको फ्रेंडली माता रानी की प्रतिमाओं की है खास डिमांड

Navratri 2024 in Agra: उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पवित्र नवरात्र की धूम दिखाई दे रही है. पूरे प्रदेश में जगह- जगह माता रानी के पंडाल लगे हैं. आगरा में भी भव्य और दिव्य प्रतिमाएं तैयार की गई हैं.

Agra News Today: देश में गुरुवार (3 अक्टूबर) से पावन नवरात्र की शुरूआत हो गई. आज नवरात्र का पहला दिन है. माता रानी की श्रद्धा में यह पावन 9 दिन बहुत विशेष होते हैं. ज्यादातर लोग 9 दिन तक व्रत कर माता रानी की विशेष आराधना करते है. नवरात्रों में माता रानी का घर-घर में आगमन होता है और जयकारों की गूंज सुनाई देती है.

इस बार माता रानी की इको फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. माता रानी की इको फ्रेंडली मिट्टी की प्रतिमाओं की आगरा में बहुत डिमांड है. जिन्हें कलकत्ता के कारीगरों ने तैयार किया है. कलकत्ता में दुर्गा उत्सव की विशेष धूम रहती है, अब आगरा में कलकत्ता के कारीगरों के जरिये तैयार की गई इको फ्रेंडली मिट्टी की प्रतिमाएं उत्सव को दोबाला कर देती हैं.

कलित- मनमोहक प्रतिमाएं बनी आकर्षण
कलकत्ता से आए कारीगर कई महीनों से लगातार दुर्गा माता की प्रतिमाएं तैयार कर रहे है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. जिसे भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक स्थापना के लिए घर जा रहे हैं. आस्था के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्रतिमाओं को लोग घरों में स्थापित कर रहे हैं. 

मिट्टी से तैयार की गई बेहत कलित और मनमोहक माता रानी की प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान पानी में घुल जाएंगी, जिससे पर्यावरण को कोई भी नुकसान नहीं होगा और आस्था भी बनी रहेगी. कलकत्ता से आए कारीगरों ने माता रानी की प्रतिमाएं तैयार की है. यह कारीगर माता रानी की प्रतिमाओं को बहुत ही सुंदर ढंग से श्रृंगार करते हैं. 

6 महीने पहले तैयार की जाती है प्रतिमाएं
अष्ठ भुजा और शेर की सवारी करती हुए माता रानी की प्रतिमाएं बहुत की मनमोहक लग रही हैं और यही कारण है कि मिट्टी की प्रतिमाओं की डिमांड बनी हुई है. कलकत्ता से आए कारीगर ने माता रानी की भव्य और दिव्य प्रतिमाओं को लगातार 6 महीने तक पूरी श्रद्धा और तन्मयता से तैयार करते हैं.

माता रानी की सुंदर प्रतिमाएं अलग- अलग साइज में उपलब्ध हैं. भक्त अपने हिसाब से छोटी और बड़ी प्रतिमाओं का चुनाव कर उन्हें स्थापित करने के लिए ले जाते हैं. इस दौरान कुछ लोग माता रानी की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित करेंगे, तो कुछ लोग पंडाल लगाकर सार्वजनिक तौर से माता रानी की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना करेंगे.

मूर्तिकारों ने क्या कहा?
कलकत्ता से आए कारीगर विकास दास ने बताया कि हम 6 महीने पहले ही आगरा में आ जाते हैं और यहां सालों से माता रानी की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. यह प्रतिमाएं पूरी तरह से मिट्टी से तैयार की गई है, इसकी वजह यह है कि विसर्जन के दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान न हो. इसे लोग खूब बहुत पसंद कर रहे हैं. 

मूर्तिकार विकास दास के मुताबिक, आगरा में मिट्टी की प्रतिमाओं की बहुत डिमांड होती है. उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद पानी में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं जल्दी घुलती हैं, इससे आस्थाओं का अपमान नहीं होता है और श्रद्धा बरकरार रहती है. इसके अलावा यह पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष संदेश देती हैं. 

ये भी पढ़ें: पहाड़ी क्षेत्रों में क्यों घट रही है कौवों की संख्या? एक्सपर्ट ने बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget