एक्सप्लोरर

Corona In UP: मरीजों के लिए लागू की जाएगी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली, CM Yogi ने दिए हैं आदेश: नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रणाली लागू की जाए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़ रहे हालातों के बीच अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रणाली लागू की जाए. हर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में देखता रहे कि अगर किसी मरीज को अस्पताल की आवश्यकता है तो उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जाए. 

वैक्सीनेशन को लेकर तैयारी कर रही है सरकार 
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि वैक्सीनेशन के अभियान को लेकर एक करोड़ से ज्यादा डोज का आदेश निर्गत किया गया है और प्रयास किया जा रहा है कि समय पर डोज उपलब्ध कराई जाएं. हाल में नवनीत सहगल ने ये भी बताया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा. अगर सरकारी अस्पताल में बेड नहीं है तो निजी अस्पताल में मरीज को भेजा जाएगा और पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. 

जारी है कोरोना का कहर
बाता दें कि, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. बीते कई दिनों से राज्य में 30 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में भी यूपी में कोरोना के 32,993 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी तीन लाख के पार चली गई है. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ''पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 32,993 नए मामले सामने आए हैं और 30,398 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,06,458 है. कल प्रदेश में 1,84,144 सैंपल्स की जांच की गई.'' उन्होंने बताया कि ''अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 4,01,41,354 सैंपल्स की जांच की गई है. 4 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है.''

ये भी पढ़ें: 

UP: कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget