एक्सप्लोरर

कल से शुरू होगा राम मंदिर के लिए धन संचय निधि अभियान, 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

वीएचपी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देश भर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे.

अयोध्या: अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए अब धन संचय अभियान शुरू हो रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू कर रहे हैं. यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इस अभियान के तहत देशभर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है.

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है उस मुहिम को नाम दिया गया है श्री राम मंदिर संग्रह निधि अभियान. इसके तहत 15 जनवरी 2021 से लेकर 27 फरवरी 2021 तक देश भर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी. करोड़ों लोगों तक पहुंच कर उनसे जो पैसा लिया जाएगा वह श्री राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा.

करीब 65 करोड़ लोगों तक पहुंचने की तैयारी

सामने आई जानकारी के मुताबिक वीएचपी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देश भर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. इस दौरान करीब 13 करोड़ परिवारों से धन संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. यानी एक तरह से औसतन एक परिवार में पांच लोग मानें जाएं तो इस डेढ़ महीने के दौरान करीब 65 करोड़ लोगों तक पहुंचने की तैयारी की गई है.

श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी. इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि भी मौजूद रहेगी. जो भी लोग इस अभियान के तहत पैसा देंगे उनको यह रसीद दे दी जाएगी. वहीं ₹2000 से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी जिससे कि वह आयकर छूट का फायदा भी उठा सकते हैं.

मंदिर का निर्माण साल 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति जो कि देश के पहले नागरिक माने जाते हैं उनसे मुलाकात कर की जाएगी. राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करने की योजना बनाई गई है. इस अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री से लेकर दूरदराज इलाके के गांवों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है.

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के मुताबिक क्योंकि इस अभियान के तहत देश में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी. ऐसे में उन करोड़ो लोगों में विपक्षी दलों के नेता से लेकर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों से श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि संग्रह और योगदान के लिए संपर्क किया जाएगा. आलोक कुमार के मुताबिक कोशिश यही है कि मंदिर का निर्माण ऐसा हो जो हजारों सालों तक याद रखा जाए. कोशिश यही की जा रही है कि मंदिर का निर्माण साल 2024 तक पूरा कर लिया जाए जिससे कि श्रद्धालु साल 2024 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर में पहुंचकर रामलला विराजमान के दर्शन कर सकें.

यह भी पढ़ें-

यूपी की राजनीति में 'मोदी मैन' एके शर्मा की एंट्री, योगी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget