एक्सप्लोरर

सर्जरी न करा पाने से टूटने लगे थे नेशनल लेवल कराटे प्लेयर के सपने, अभिनेता सोनू सूद ने की मदद

विजेंदर कौर एमएमएच कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और एक स्कूल में बच्चों को कराटे सिखाती हैं साथ ही नेशनल लेवल की प्लेयर हैं.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में चोट लगने के बाद सर्जरी न करा पाने से सपने टूटते नजर आ रहे थे. लगने लगा था कि सब कुछ खत्म होने वाला है, लेकिन अब मैं फिर से देश के लिए खेल पाऊंगी. यह कहना है कराते की राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंदर कौर का. अभिनेता सोनू सूद की मदद से मंगलवार को घुटने की सफल सर्जरी होने के बाद विजेंदर और उनके माता-पिता ने सोनू सूद का आभार जताया. विजेंदर ने कहा कि सोनू सूद उनके लिए भगवान की तरह हैं.

गाज़ियाबाद में लोहिया नगर की रहने वाली विजेंदर कौर एमएमएच कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और एक स्कूल में बच्चों को कराटे सिखाती हैं साथ ही नेशनल लेवल की प्लेयर हैं. जनवरी में खेल की प्रैक्टिस के दौरान उनके घुटने में चोट आ गई थी. चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सर्जरी कराने के लिए कहा था. आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह सर्जरी नहीं करा पा रही थीं. दस दिन पहले उनकी सहेली अंजलि बिष्ट ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया और विजेंदर की परेशानी के बारे में बताते हुए मदद मांगी. दो दिन बाद सोनू सूद ने ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि तुम दोबारा खेलोगी. रिपोर्ट साझा कर दी गई है. एक सप्ताह में तुम्हारी सर्जरी हो जाएगी. अपने पैरों पर खड़े होने के लिए तैयार हो जाओ मेरे दोस्त. इसके बाद एक हफ्ते में ही मंगलवार दोपहर को विजेंदर कौर के घुटने की सर्जरी हो गई. गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में सोनू सूद की मदद से विजेंदर कौर की सर्जरी हो गई.

सोनू सूद ने वीडियो कॉल पर विजेंदर का हाल-चाल भी पूछा

सोनू सूद ने वीडियो कॉल पर विजेंदर का हाल-चाल भी पूछा और कहा कि तुम्हारी सर्जरी देश के अच्छे डॉक्टर द्वारा हुई है. चिता की कोई बात नहीं है. जल्दी ही ठीक हो जाओगी. तुम्हें बहुत कुछ करना है. कहा कि अब कोई परेशानी तो नहीं. विजेंदर कौर ने भी सोनू सूद का आभार जताया.

बता दें कि एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण विजेंदर कौर के पिता इकबाल सिंह नौकरी नहीं कर पा रहे. आर्थिक संकट की वजह से बेटी की सर्जरी नहीं करा पा रहे थे. विजेंदर के मां-बाप भावुक हो गए और सोनू सूद का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सर्जरी कराना नामुमकिन लगने लगा था. विजेंदर की मां सुरेंदर कौर का कहना है कि उनकी बेटी शुरुआत से ही काफी मेहनती है. सर्जरी कामयाब रही है.

यह भी पढ़ें:

अभिनेता सोनू सूद ने की काशी के नाविकों की मदद, जानें- किसने किसने जताई नाराजगी

शिक्षक फर्जीवाड़ाः एक ही नाम और पते पर दो जिलों में पढ़ा रही हैं दो शिक्षिकाएं, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget