एक्सप्लोरर

अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर मामले में नया मोड़, इस आयोग में पहुंचा मामला

Anuj Pratap Singh: सुल्तानपुर के चर्चित डकैती कांड में आज उन्नाव जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अनुज प्रताप सिंह की मौत का मामला मानवाधिकार आयोग की दहलीज तक पहुंच गया है.

Anuj Pratap Singh: सुल्तानपुर के चर्चित डकैती कांड में उन्नाव जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अनुज प्रताप सिंह की मौत का मामला मानवाधिकार आयोग की दहलीज तक पहुंच गया है. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सोशल एक्टिविस्ट गजेंद्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत कर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है. 

आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह के एनकाउंटर सीधे तौर पर मानवाधिकारों का हनन है. इसलिए ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी हो गया है. गजेंद्र सिंह यादव की शिकायत पर राज्य मानवाधिकार आयोग इसी डकैती कांड में एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव की मौत के मामले की जांच करा रहा है.

एनकाउंटर पर जताया संदेह
शिकायत में कहा गया है कि, अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर संदेह के घेरे में है. मुठभेड़ की परिस्थितियां, सुबह का समय, एक आरोपी का भाग जाना और पुलिस टीम द्वारा ललकारे जाने पर गोली चलाने और भागने की कोशिश करने की कहानी पहले के तमाम एनकाउंटर की तरह ही है. पुलिस ने यहां भी वही कहानी बनाई है जो आमतौर पर हर एनकाउंटर में दोहराई जाती है. शिकायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से कहा गया है कि मंगेश यादव की तरह इस मामले में भी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की जरूरत है. मानवाधिकारों का हनन रोकने के लिए ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने की भी मांग की गई है. 

गौरतलब है कि, सुल्तानपुर के चर्चित ज्वेलर्स डकैती कांड में यूपी पुलिस की स्पेशल टीम में आज सुबह उन्नाव में अनुज प्रताप सिंह नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. अमेठी जिले के रहने वाले अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख रुपए का इनाम था. इस एनकाउंटर पर जमकर सियासत भी हो रही है. तमाम लोग इसे जाति के चश्मे से देख रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोगों का कहना है कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती और जाति के आधार पर अपराधियों का समर्थन व बचाव नहीं करना चाहिए. 

सुल्तानपुर डीएम से रिपोर्ट तलब
गजेंद्र सिंह यादव की शिकायत पर ही राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में सुल्तानपुर के डीएम से रिपोर्ट तलब की है. इसके बाद इसी मामले के एक अन्य आरोपी अजय यादव से पुलिस की 20 सितंबर को मुठभेड़ हुई थी. एनकाउंटर में अजय यादव को गोली लगी थी. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. डकैती कांड में मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस में सरेंडर कर चुका है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं. सोशल एक्टिविस्ट और अधिवक्ता गजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस एनकाउंटर और कस्टोडियल डेथ टॉपिक पर पीएचडी किया हुआ है.

ये भी पढे़ं: राजा भैया की पत्नी ने इस मुद्दे पर योगी सरकार को दी जरूरी सलाह! कहा- रामराज की पहली शर्त है...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget