एक्सप्लोरर

Road Accident: नैनीताल में बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 17 लोग घायल, रेस्क्यू अभियान जारी, NDRF रवाना

उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 17 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. यह हादसा यात्रियों से भरी एक बस के खाईं में गिरने से हुआ है.

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में यात्रियों से भरी हुई एक बस खाई में गिर गई है. बस के खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत हो गई है. मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला हैं. वहीं 17 यात्री इस हादसे में घायल हो गए हैं. लेकिन हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है. एनडीआरएफ को भी घटना स्थल पर भेजा गया है. 

नैनीताल के भीमताल आमडली के पास एक बस खाई में गिर गई है. बस के खाई में गिरने के तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में तीन लोगों के मौत की पुष्टि एसएसपी ने की है. मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. वहीं इस हादसे में घायलों की संख्या 17 हो गई है. बस हादसे के बाद सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान भी शुरू कर दिया गया है.

NDRF की टीम रवाना
स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है. वहीं खबर लिखे जाने तक नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार बस भीमताल से हल्द्वानी जा रही थी. इस दौरान भीमताल आमडली के पास यह हादसा हो गया. इस बस हादसे पर सीएम धामी ने दुख व्यक्त किया है.

अखिलेश यादव ने केंद्र की योजना पर ठोका सपा का दावा! शेयर की मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह की तस्वीर

सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर लिखा, 'भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.'

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है. रेस्क्यू अभियान को और तेज करने का हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तिों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तिों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget