एक्सप्लोरर

Nainital News: नैनीताल में ग्रामीणों का कॉर्बेट पार्क के बाहर प्रदर्शन, आदम खोर बाघों को शिफ्ट करने की मांग

Uttarakhand News: नैनीताल में ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पर्यटन जोन में पर्यटकों की आवाजाही ठप्प कर दी. ग्रामीण वन्य जीवों से सुरक्षा मांग कर रहे थे.

Nainital News: उत्तराखंड में इन दिनों बाघ और तेंदुआ का आतंक बना हुआ है लगातार लोगो पर हमले हो रहे है पिछले 48 घंटों में बाघों ने दो लोगो की जान ली है. पिछले दिनों बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना पर्यटन जोन में की पर्यटकों की आवाजाही ठप कर दी. जिसके चलते पंजाब के जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त एक वीआईपी को भी लौटना पड़ा. बाघों से अपनी सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं और सरकार से बड़ा मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही आदम खोर बाघों को शिफ्ट करने की मांग की जा रही है. आज भी ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क के दो पर्यटक जॉन बंद कर दिया.

कॉर्बेट पार्क के इलाको में लोगों पर बाघों के हमले से स्थानीय ग्रामीण खासे परेशान है, यहां के कई क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से बाघ और गुलदार का आतंक है जिससे ग्रामीण दहशत में जीने के लिए मजबूर है. ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ और गुलदार अभी तक कई ग्रामीणों को शिकार बना चुके हैं. तो वहीं, कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुके हैं. वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन के बावजूद भी इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक काम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस सब में वन महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है.

महिला को बाघ ने अपना शिकार
ग्राम चुकुम के रहने वाले गोपाल राम दो दिन पहले जंगल में नित्यक्रिया के लिए गए थे तभी बाघ ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. तो वही रविवार की दोपहर ग्राम सांवल्दे पश्चिम निवासी दुर्गा देवी जब जंगल में लकड़ी लेने गई थी, तभी इस महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया. इस घटना के बाद गांव में जहां एक और बाघ की दहशत है तो वहीं ग्रामीण परेशान है. सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम सांवल्दे मुख्य सड़क पर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए कॉर्बेट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहें.  

ग्रामीणों ने मांग की है कि हमलावर बाघ को शीघ्र ट्रेंकुलाइज कर उसे गोली मारी जाए और ग्रामीणों को वन्यजीवों के आतंक से सुरक्षा प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 फरवरी को रामनगर में एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें एक बड़े आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. उत्तराखंड के कई जंगलों में केयरिंग कैपेसिटी से कहीं अधिक बाघ और लेपर्ड हो चुके हैं लेकिन वन महकमा इस सच्चाई को कबूल करने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: राम मंदिर में बसंत पंचमी को होगा भव्य महोत्सव, ट्रस्ट ने दी कार्यक्रम की जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget