एक्सप्लोरर

Nainital News: कॉर्बेट फॉल में सैलानी साइकिलिंग का उठा सकेंगे लुत्फ, विभाग ने इतना रखा शुल्क

Nainital News: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रबंधन अब पर्यटकों को जंगल के अंदर साइकिलिंग करने का मौका देने जा रहा है.इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है.इसकी एंट्री फीस 50 रुपये रखी गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और फॉरेस्ट डिपार्मेंट लगातार काम कर रहा है. अब पर्यटकों को नए एक्सपीरियंस देने के लिए जंगल में साइकिलिंग करने का मौका देगा. वन विभाग कुछ फोर्स डिवीजन में जंगल के अंदर सैलानियों को साइकिलिंग करने का मौका देने जा रहा है. पर्यटक जंगल में साइकलिंग कर जंगल को अच्छे से देख और समझ सकेंगे इसके लिए कई जगह साइकिलट्रेक बनाया गया है. रामनगर फारेस्ट डिविजन के कालाढुंगी रेंज में बने डेंजर फॉल के पास एक साइकिल ट्रेक बनाया गया है ताकि यहां आने वाले सैलानी इस ट्रैक के माध्यम से जंगल का लुत्फ उठा सके.

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग में अब सैलानी सबसे चर्चित कॉर्बेट पार्क में साइकिलिंग कर सकेंगे. वहीं सैलानियों को रिझाने के लिए यहां साइकिलिंग ट्रैक बनाया गया है. पर्यटक साइकिलिंग के जरिये 2 किलोमीटर के ट्रैक में जंगल के नजारों, वन्यजीव और पक्षियों का नजदीकी से दीदार भी कर सकेंगे. 

वन विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
एबीपी लाइव को रामनगर फॉरेस्ट डिविजन डीएफओ दीगांत नायक ने बताया कि इस ट्रैक पर हमने 10 साइकिल चलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, इनके शुल्क भी निर्धारित किए गए है. शासन से परमिशन मिलने के बाद हम इस ट्रैक को शुरू करेंगे, इसके बाद यहां आने वाले पर्यटक इस ट्रैक के माध्यम से जंगल को और अच्छे से एक्सप्लोर कर सकेंगे. इस 2 किलोमीटर के ट्रैक पर जंगल का हर पहलू पर्यटकों को देखने को मिलेगा.

उन्होंने आगे बताया कि हमने इस ट्रैक को सुरक्षा के मद्देनजर सोलर फेंसिंग से कवर्ड किया है ताकि किसी पर्यटक के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो. इसके अलावा इस पूरे ट्रैक पर हमारे लोग जगह-जगह खड़े रहेंगे, वहीं जंगल के अंदर जाने वाला यह ट्रैक पर्यटकों को जंगल के हर पहलू से रूबरू कर आएगा.

50 रूपये होगी एंट्री फीस 
इस ट्रैक का प्रवेश शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ट्रैक पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, यहां आने वाले पर्यटक जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के साथ-साथ अब इस ट्रैक का भी लुत्फ उठा पाएंगे. इस पूरे साइकिल ट्रैक पर दोनों ओर से सोलर फेंसिंग की गई है क्योंकि इस इलाके में भारी मात्रा में वाइल्डलाइफ पाई जाती है. पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज़ सोलर फेंसिंग कर इसे सुरक्षित बनाया गया है. जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस ट्रैक को शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से शंकराचार्य की दूरी पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने दिया बयान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget