एक्सप्लोरर

'जब चोरी होगी तो लोगों के मन में क्रोध लाजमी', चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को बताया दलित विरोधी

UP News: बुलंदशहर पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अवैध वोट हटाई जाए लेकिन अवैध वोट के नाम पर किसी का अधिकार ना छीना जाए, वोट इस देश में सबसे शक्तिशाली है.

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज शुक्रवार (22 अगस्त) को बुलंदशहर पहुंचे. इस दौरान नगीना सांसद ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर बात की है. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चोरी किसी भी चीज की हो गलत है, जब चोरी होगी तो लोगों के मन में क्रोध और अविश्वास होना लाजमी है.

नगीना सांसद ने कहा कि जिस तरह से 65 लाख मतदाताओ को निकाला गया है, 1 मतदाता भी महत्वपूर्ण होता है. 65 लाख मतदाताओं को निकाल दिया गया वो भी चुनाव से ठीक पहले. सवाल ये बनता है डेढ़ साल पहले अभी लोकसभा का चुनाव हुआ यह 65 लाख मतदाता तब वहीं था, इन्हीं मतदाताओं ने 40 में से 30 सीट एनडीए को देने का काम किया. अब विधानसभा चुनाव में 65 लाख मतदाताओं को कम करके ऐसा लग रह कोई राजनीतिक साजिश या चुनाव में वोट चोरी करने का योजनाबद्ध व्यवस्था की गई है, इसलिए सब लोग चिंता में हैं.

सरकार दलित विरोधी है- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अवैध वोट हटाई जाए लेकिन अवैध वोट के नाम पर किसी का अधिकार ना छीना जाए, वोट इस देश में सबसे शक्तिशाली है. वहीं दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार दलित विरोधी है. जो सरकार आज व्यवस्था में है वो दलित ही नहीं है, वो हर समाज के विरोधी है. उसका एक मात्र लक्ष्य है पूंजीपतियों को फायदा देना. गरीबों की जमीन लूट कर सरकार को उन अमीरों को सौंपनी है, ये सब को दिख रहा है.

आज पत्रकार सुरक्षित नहीं, पुलिस के जवान सुरक्षित नहीं- चंद्रशेखर आजाद

वहीं उन्होंने कहा कि आज पत्रकार सुरक्षित नहीं है, पुलिस के जवान सुरक्षित नहीं है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है. किसानों की फसलें बह गई हैं कोई सुनने वाला नहीं है. शिक्षा का अधिकार छीन रहे हैं, रोजगार का अधिकार छीन रहे है. लोगों की जांच की नहीं जा रही है, रेप हत्याएं हो रही हैं कोई सुनने वाला नहीं. सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, शर्म आनी चाहिए सरकार को. संसद में पेश तीन कानूनों पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संसद में कानून पास कराना आसान नहीं, इसकी आंच नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू तक जाएगी, आंच उत्तर प्रदेश तक भी आ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget