एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed की काली कमाई सफेद करता था नफीस बिरयानी, उमेश पाल हत्याकांड में है आरोपी, जानें- सब कुछ

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में नफीस बिरयानी की क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था. प्रयागराज पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

Nafis Biryani News: प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें माफिया अतीक अहमद के सहयोगी नफीस अहमद उर्फ नफीस बिरयानी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. मुठभेड़ में नफीस बिरयानी को पैर में गोली लगी.  माफिया अतीक का सहयोगी नफीस बिरयानी 50 हजार का ईनामी है. प्रतापगढ़ और प्रयागराज के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी. नफीस अपने साथी के साथ प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित घर आ रहा था.

पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में नफीस के पैर में गोली लगी है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी जंगल की तरफ भाग गया.पुलिस के घायल नफीस को इलाज के लिए एस आर एन अस्पताल भेजा है.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation पर DM अभिषेक रूहेला ने दी ग्राउंड रिपोर्ट, कहा- बचाव कार्य में कुछ चुनौतियां...

नफीस बिरयानी लगातार फरार चल रहा था
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में नफीस बिरयानी की क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था. नफीस ईट आन नाम के बिरयानी सेंटर का संचालक था. उमेश पाल शूट आउट केस के बाद से यह सेंटर बंद हो गया था. शूटआउट के बाद से ही नफीस बिरयानी लगातार फरार चल रहा था.

प्रयागराज पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. माना जाता है कि नफीस के बिरयानी के कारोबार में माफिया अतीक अहमद की काली कमाई लगी हुई थी.उसके कारोबार की आड़ में अतीक अहमद अपनी काली कमाई को सफेद करता था.

नफीस बिरयानी के एनकाउंट पर  डीसीपी अभिषेक भारती ने कहा, ''22 नवंबर 2023 को चेकिंग के दौरान नवाबगंज थाने में मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी.इस शख्स पर है आरोप "उमेश पाल हत्याकांड, और उस पर 50,000 रुपये का इनाम है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है." 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget