एक्सप्लोरर

संदिग्ध हालात में छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप रेप के बाद की गई हत्या

कानपुर के घाटमपुर में एक छात्रा का शव कमरे से लटकता हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक छात्रा किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी। दूसरी तरफ परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है।

कानपुर, प्रभात अवस्थी। कानपुर में 10वीं क्लास की छात्रा की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। छात्रा के परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया जिससे सनसनी फैल गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर एक युवक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।

फतेहपुर के निरखि गांव के रहने वाले नरेंद्र उत्तम की बेटी साक्षी अपने भाई सुमित के साथ घाटमपुर कोतवाली के उमरी गांव में किराये का मकान लेकर पढाई कर रही थी। सोमवार को साक्षी ने अपने पिता को फोनकर घर ले जाने की बात कही थी। लेकिन साक्षी अपने घर जा पाती इससे पहले ही संदिग्ध परिस्थतियो में उसकी मौत हो गयी। साक्षी के पिता नरेंद्र ने मकान मालिक के लड़के अजय पाल पर बलात्कार के बाद हत्या करने का शक जताया है। नरेंद्र का कहना है कि मोबाइल फोन में मकान मालिक रंगीलाल की मिस्ड काल पड़ी थी जब उनको फोन किया तो उन्होंने बताया कि लड़की ने फांसी लगा ली है। साक्षी के साथ उसका भाई सुमित भी रहकर पढाई कर रहा था। सुमित का कहना है कि मकान मालिक रंगीलाल का लड़का कमरे में छुपा हुआ था। कमरे में जाने पर देखा कि अजय बक्से के पीछे छिपा हुआ था। उसके पिता रंगीलाल ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी लेकिन अजय भाग गया।

उमरी गांव में हुयी घटना के बाद पुलिस ने अजय व उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि रात में मकान मालिक का लड़का अजय पाल साक्षी के कमरे में घुस गया था। साक्षी के भाई सुमित की अचानक नींद खुल गयी जिससे अजय भाग गया। अजय के माता पिता ने उसको डांटने के साथ मारा भी उसी बीच साक्षी ने दुप्पटे से फांसी लगा ली। जांच करने में लड़की के आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget