एक्सप्लोरर

अमेठी: इस गांव में हो रही मौतों से लोगों में बढ़ता जा रहा है भय, हैरान करने वाली स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी

अमेठी के गांव में दहशत का माहौल है. गांव वालों का कहना है इससे पहले कभी इतनी मौतें नहीं देखी.

अमेठी: अमेठी में रहस्यमयी तरीके से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. लेकिन अमेठी में अधिकारी सिर्फ कागजों पर ही सब कुछ ठीक होने का दावा कर कर रहे हैं. शहरों के बाद कोरोना का कहर गांवों में बढ़ता जा रहा है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम मौतों की वजह का पता नहीं चल पा रहा है. अमेठी के जगदीशपुर ब्लॉक के हारीमऊ गांव में पिछले एक महीने में करीब 20 लोगों की मौत रहस्यमयी तरीके से हो चुकी है. सूचना के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो लेकिन खानापूर्ति कर चले गये. ग्रामीणों का आरोप है कि, स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल तक आती है और दवाइयां देकर चली जाती है. आज तक किसी भी ग्रामीण की जांच नहीं हुई, जिससे कि पता चल सके कि आखिर लगातार हो रही मौतों की वजह क्या है?

अपने जीवन काल में इतनी मौतें कभी नहीं देखी

मामला जगदीशपुर ब्लॉक के हारीमऊ गांव का है, जहां पिछले एक महीने में करीब 18 से 20 लोगों की मौत हो चुकी है. गांव के बुजुर्ग की माने तो उसने अपने जीवन काल में इतनी मौतें कभी नहीं देखी जितनी कि, एक महीने में हो चुकी है.

गांव वालों की रहस्यमयी मौत से दहशत में ग्रामीण

वहीं, गांव के युवाओं की माने तो उनके गांव में पिछले एक महीने में 18 से 20 मौत हो चुकी हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक गांव नहीं आई और न ही कोई जांच की. टीम सिर्फ अस्पताल तक आती है और दवाइयां देकर चली जाती है.

एक-एक घर से तीन लोगों की उठी हैं लाशें

वहीं, अन्य ग्रामीणों की माने तो एक-एक घर में तीन तीन मौतें हो चुकी हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने कभी गांव नहीं आई. मरीज को लेने एम्बुलेंस आती भी है, तो मरीजों को नहीं उठाती और वापस चली जाती है. गांव में तैनात आशा बहू घर-घर दवाइयां देकर चली जाती है. लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कोई भी ग्रामीण घर से नहीं निकल रहा है.

दिल्ली से आये व्यक्ति की मौत के बाद गांव में ताबड़तोड़ शुरु हुआ मौत का सिलसिला

हारीमऊ ग्रामसभा के ग्राम प्रधान की माने उनके गांव में 18 से 20 मौते हो चुकी हैं. लेकिन मौतें किस वजह से हो रही है इसकी जानकारी किसी को नहीं है. लेकिन पिछले महीने में कई मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम आती है और सिर्फ दवा देकर चली जाती है. सही जानकारी नहीं है कि, किस वजह से मौत हो रही है. पिछले दिनों गांव का एक व्यक्ति दिल्ली से आया था, जिसको कोई दिक्कत थी और जब वो अस्पताल से दिखाकर लौटा तो उसकी मौत हो गई. उसके बाद ताबड़तोड़ कई लोग खत्म हो गए है, मगर सही जानकारी नहीं है. एबीपी न्यूज़ पर चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी लेकिन किसी की सैंपलिंग नहीं की गई थी. 

गांव में हो रही मौतों पर बोले अमेठी सीएमओ

पूरे मामले पर अमेठी के मुख्य चिकित्साधिकारी आशुतोष दुबे ने बताया कि, गांव में लगातार हो रही मौतों की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद जगदीशपुर सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके बाद दो दिन तक गांव में सैनिटाइजेशन कराया गया था, जो संदिग्ध लोग थे उनकी सैंपलिंग करायी गई थी फिर उन्हें दवाएं भी दी गई थीं. छह लोगों को होम आइसोलेट कराया गया था फिर वो स्वस्थ भी हो गए थे. गांव में 14 लोगों की मौत अत्यधिक उम्र की वजह से हुई है जबकि एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

ये भी पढ़ें.

Meerut: कोरोना खत्म करने के लिये बीजेपी नेता हवन का धुआं और शंख लेकर घूम रहे हैं गली-गली

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget