एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: निकाय चुनाव से पहले चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी हथियारों की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarnagar: एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में चुनाव को देखते हुए पूरे जनपद में सघनता से चेकिंग की जा रही है.

Muzaffarnagar Crime News: यूपी  (UP) नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) से ठीक पहले मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने नगर निकाय चुनाव में ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करने वाले हथियोरों के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसके चलते जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है.

इसी दौरान गुरुवार को बाइक सवार 2 लोगों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोककर उनकी तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने उनके पिटठू से 8 अवैध पिस्टल 3 रिवाल्वर और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किया. बताया ये जा रहा है कि ये शातिर हथियार तस्कर उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा के कई जनपदों में ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई किया करते थे.

बदमाशों को भेजा गया जेल
दरअसल, गुरुवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा नसीरपुर के पास हाईवे कट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. वहीं गिरफ्त में आए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह ऑन डिमांड पर 25 हजार में रिवाल्वर और पिस्टल खरीद कर ग्राहकों को 30 से 40 हजार रुपयों में बेच दिया करते थे. बताया जा रहा है की पिछले लंबे समय से ये हथियार तस्कर कपड़े बेचने की आड़ में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में हथियार सप्लाई करने का काम करते आ रहे थे. पुलिस ने इन बदमाशों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.

 एसपी सिटी ने क्या बताया
वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में चुनाव को देखते हुए पूरे जनपद में सघनता से चेकिंग की जा रही है. इसी चेकिंग के दौरान गुरुवार को थाना नई मंडी पुलिस को सफलता हासिल हुई है. क्षेत्राधिकारी नई मंडी और थाना प्रभारी नई मंडी  के निर्देशन में जो चेकिंग का अभियान चल रहा था, उसमें बुधवार रात को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई. उनके पास एक पिट्ठू बैग था. जब बैग की  तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस ने उसमें से  8 अवैध पिस्टल 3 रिवाल्वर और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किया. इसके बाद  तुरंत उनको हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई.

पूछताछ में उन्होंने यह कबूल किया कि वो मुजफ्फरनगर और आसपास के अन्य जनपदों के साथ- साथ हरियाणा में हथियार सप्लाई करते थे. इन्होंने यह भी कबूल किया कि जनपद मुजफ्फरनगर में कुछ व्यक्तियों द्वारा इनको ऑर्डर किया गया था. आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.मामले में आगें की जांच  की जा रही है.

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने यूपी निकाय चुनाव को बताया 'देवासुर संग्राम', काशी-मथुरा पर बड़ा बयान

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget