एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: एसएसपी ने सड़क पर उतरकर की अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई, रेहड़ी पटरी वालों के लिए आई नई व्यवस्था

एसएसपी ने बताया, रेहड़ी पटरी वालों को कंपनी बाग शिफ्ट किया गया है. यहां उनको काफी जगह मिलेगी और वे कारोबार ठीक से चला सकेंगे. यह इसलिए ताकि किसी गरीब को दिक्कत न हो.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण (Illegal Encroachment) को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं, जिसके चलते जहां सूबे के सभी जनपदों के आलाधिकारियों को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं प्रशासन को सड़कों पर रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों को भी अब भीड़भाड़ से दूर उचित स्थान मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं. 

अतिक्रमण पर कार्रवाई 
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में गुरुवार को खुद जिले के एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण पर बुल्डोजर की कार्रवाई कराई गई. सड़क किनारे रेहड़ी ठेले लगाने वालों को भी नगर के कंपनी बाग के बाहर जगह मुहैया कराई गई जिससे सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को खत्म कराया जा सके.

एसएसपी ने क्या बताया
इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, मुख्यमंत्री के आदेश पर जनपद मुजफ्फरनगर में एक ड्राइव चलाई जा रही है जिसमें शहर में जो भी प्रमुख चौराहे हैं उनके पास जो मार्केट हैं वहां यह देखने में आया है बहुत ज्यादा संख्या में रेहड़ी पटरी वाले रहते हैं. इन सभी को कंपनी बाग पर शिफ्ट किया गया है. यहां रेहड़ी पटरी वालों को काफी जगह मिलेगी और वे अपना कारोबार ठीक से चला सकेंगे, ताकि किसी भी गरीब को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. 

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मामले पर बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे हाजी महबूब का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

जाम से मुक्ति मिलेगी-एसएसपी
एसएसपी ने बताया, देखाने में आता है कि अतिक्रमण तो हटा दिया जाता है लेकिन उसके बाद रेहड़ी पटरी वालों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए इन सभी को जगह दी जा रही है. इस व्यवस्था से जाम से भी मुक्ति मिलेगी और रेहड़ी पटरी वालों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसी के साथ व्यवस्था शुरू की गई है.

सफेद पट्टी बनाई जाएगी
एसएसपी ने बताया, सड़क किनारे एक सफेद पट्टी दिखाई देगी. यह सफेद पट्टी इसलिए बनाई जा रही है ताकि खरीदार अपने वाहन सफेद पट्टी के साइड में खड़ा करें और सड़क पर वाहन ना खड़ा करें, जिससे अधिकतर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, अब यह नहीं होगी. लोगों के लिए सूचना और चेतावनी दी है कि वे गाड़ी सड़क पर न खड़ी करें. सड़क पर गाड़ी खड़ी पाई गई तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज कर दिया जाएगा. दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि अगर कोई अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Raj Thackeray Ayodhya Visit: भारी विरोध के बीच राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित! 5 जून को था कार्यक्रम

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget