एक्सप्लोरर

यूपी: मुजफ्फरनगर में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 10 लाख की शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है

मुजफ्फरनगर. जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापेमारी करते हुए पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब व अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं. पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की जानकारी एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने दी.

पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंकित विहार में कुछ लोग एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाकर बेच रहे हैं, जिसके चलते थाना नई मंडी के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने पुलिस टीम को साथ लेकर मोहल्ला अंकित विहार निवासी संजीव उर्फ काला पुत्र वेदपाल के मकान पर छापेमारी की. जिसमे पुलिस ने मौके से 505 नकली शराब के पाउच, 2226 खाली पाउच, कोड बार तथा भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण तथा केमिकल आदि बरामद किए.

पुलिस ने मौके से गौरव उर्फ विश्वेंद्र पुत्र मुन्नू पुत्र उपेंद्र निवासी अंकित विहार, टीटू पुत्र मोतीराम निवासी शिवनगर तथा सन्नी पुत्र नरेश निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला जिला मेरठ को गिरफ्तार किया है. एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है. अवैध शराब की फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम में थाना नई मंडी के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा, एसएसआई संजय कुमार, एसआई अनिल कुमार सागर, एसआई चंद्रसेन सैनी, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल तरुण पाल, सुखिंदर, प्रमोद शर्मा, राजीव कुमार, छोटेलाल, अमित कुमार आदि शामिल रहे.

ये भी पढ़ें.

नोएडा: मात्र 30 रुपये के विवाद में बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर दाग दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget