एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: डकैती डालने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुज़फ्फरनगर जिले के खुड्डा गांव में 22 सितंबर की रात डकैती डालने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में बीती 22 सितंबर की रात एक घर में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मरकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है तो वहीं 4 बदमाशों को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम और 2 तमंचे बरामद किए हैं, जबकि इस घटना के मास्टर माइंड समेत कई बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं.

क्या था मामला?
मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जयसवाल ने इन 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने पर एसओजी टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार भी दिया है. दरअसल, मामला 22 और 23 सितंबर की रात का है. जहां थाना छपार क्षेत्र के गांव खुड्डा में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने जरीफ नाम के एक ग्रामीण के घर पर धावा बोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान जरीफ के शोर मचाने पर बदमाश जब भागने लगे तो जरीफ के लड़के शादाब ने एक बदमाश को पकड़ लिया था. जिसके चलते दूसरे बदमाश ने शादाब को गोली मार दी थी. जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. घटना के बाद आलाधिकारियों ने भी घटना स्थल का जायजा लिया था और कई टीमें बनाकर पीड़ित परिवार को इस घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था.

UP Weather Update: आज पूर्वांचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना, जानिए- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

लुट का मासटर माइंड अभी भी है फरार
पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश जुनैद उर्फ लाला को घायल करते हुए गिरफ्तार किया था. वहीं घायल बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य बदमाश जुनैद उर्फ मूसी, सोनू ,जुनैद और एक अपचारी (नाबालिग) बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम में से 2800 रुपये और घटना में उपयुक्त किए गए दो तमंचे बरामद किए हैं, जबकि इस घटना के मास्टर माइंड सरफराज समेत कई बदमाश अभी भी फरार हैं. जिनकी गिरफ़्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है.

क्या कहा एसएसपी मुज़फ्फरनगर विनीत जयसवाल ने?
एसएसपी मुज़फ्फरनगर विनीत जयसवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के गांव खड्डा में 22 और 23 की रात को देर रात में कुछ बदमाश लूट के उद्देश्य से एक घर में प्रवेश किए थे. घरवालों के जागने और शोर मचाने के बाद जब उन्होंने भागने का प्रयास किया तो घर के एक सदस्य ने एक बदमाश का पैर पकड़ लिया. जिसमें विरोध स्वरूप बदमाश ने फायर कर दी युवक के गोली लग गई वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी इस घटना में वादी ने छपार थाने में तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसमे 5 टीमों का गठन एसपी सिटी के नेतृत्व में किया गया था इन सभी टीमों के द्वारा कड़ी मेहनत वर्क अथक प्रयास से इस घटना का अनावरण किया गया है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. एक बदमाश के गोली लगी है. पुलिस की आत्मरक्षा में एक बदमाश के गोली लगी है. जो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से असला में अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के 2800 रुपये बरामद किए हैं. आरोपियों से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. इनसे पूछताछ की गई है. इनमें से कुछ अपराधी ऐसे भी हैं जिन पर लूट और डकैती हत्या जैसे धाराओं में भी अपराधिक इतिहास रहा है. इनके अन्य इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है. इनमें से कुछ अपराधी अभी भी फरार हैं. जिन पर मेरे द्वारा कुछ इनाम भी घोषित किया गया है. मीसू नाम के बदमाश को पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ है. जिस पर डकैती और हत्या गैंगस्टर जैसे कई मामले दर्ज हैं. यह अपराधी पूर्व में भी जेल जा चुका है.

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी तो पीएम मोदी हुए एक्टिव, अखिलेश को फोन करके दिया मदद का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
अविमुक्तेश्वरानंद उतारेंगे चतुरंगिणी सेना, गो रक्षा का करेंगे कार्य, 2.18 लाख भर्ती का लक्ष्य
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
उत्तराखंड में हथियार तस्करों पर दो हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 2 अरेस्ट
उत्तराखंड में हथियार तस्करों पर दो हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 2 अरेस्ट
एंजेल चकमा हत्याकांड में सीबीआई का एक्शन, देहरादून पुलिस से मांगा हर कार्रवाई का जवाब
एंजेल चकमा हत्याकांड में सीबीआई का एक्शन, देहरादून पुलिस से मांगा हर कार्रवाई का जवाब

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Indian Railway: रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
Embed widget