एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में लगे 'लक्ष्मी नगर' नाम के बैनर, हिंदू युवा वाहिनी ने क्यों लगाए ऐसे पोस्टर्स?

UP News: मुजफ्फरनगर में लक्ष्मी नगर नाम के पोस्टर सड़कों और बाजारों में लगाए गए हैं. यह बैनर-पोस्टर्स हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से लगाए गए हैं. संगठन के लोगों ने नाम बदलने की मांग की.

Muzaffarnagar News: भाजपा एमएलसी डॉक्टर मोहित बेनीवाल ने सदन में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखे जाने की मांग उठाई थी. अब इस मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के रेलवे स्टेशन सहित मुख्य मार्गों पर कुछ बैनर लगाए गए हैं जिसमें मुजफ्फरनगर का नाम काटकर लक्ष्मी नगर लिखा गया है. आपको बता दें कि कई हिंदू संगठनों की तरफ से मुजफ्फरनगर जनपद का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखे जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है.

दरअसल बताया जाता है कि 1633 में नवाब मुजफ्फर अली ने सरवट का नाम बदलकर अपने नाम पर मुजफ्फरनगर रख दिया था. इन बैनरों को लगाने वाली हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद आहूजा का कहना है कि मुजफ्फर अली शाहजहां का सिपहसालार था. उसका सनातन से कोई मतलब नहीं था, ना ही वह कोई योद्धा था, वह एक क्रूर आदमी था जिसने हमारी मां-बेटियों के साथ अत्याचार किया था. इसलिए उसके नाम पर हमारे जनपद का नाम नहीं होना चाहिए, जिसकी लड़ाई हम लंबे समय से लड़ते आ रहे हैं. आज हमने नगर में इन बैनरो को लगाकर जनपद का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग की है.

मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग
हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद आहूजा की माने तो वे पिछले 7-8 साल से हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग कर  रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो हमारी भावनाएं हैं उन्हें हम व्यक्त कर रहे हैं और पूरे शहर में इस तरह के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. आने वाले समय में पूरे शहर में हर जगह इस तरह के पोस्टर आपको देखने को मिलेंगे.

उन्होंने आगे कहा है कि, हिंदू युवा वाहिनी का एक वक्तव्य यह है कि इसका नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखा जाए, मुजफ्फरनगर का नाम काटकर लक्ष्मी नगर लिखा गया है. मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द से जल्द मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Justice Yashwant Varma case: इलाहाबाद HC के वकीलों ने वापस ली हड़ताल, बार एसोसिएशन कार्यकारणी की बैठक लिया फैसला

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget