एक्सप्लोरर

Justice Yashwant Verma Case: इलाहाबाद HC के वकीलों ने वापस ली हड़ताल, बार एसोसिएशन कार्यकारणी की बैठक लिया फैसला

UP News: जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले के विरोध में आंदोलन कर रहे वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली है, हालांकि वकीलों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

Justice Yashwant Varma case: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. तबादले के विरोध में आंदोलन कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. हाईकोर्ट के वकील सोमवार से काम पर वापस लौटेंगे. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने का फैसला लिया गया है. बैठक के बाद अध्यक्ष अनिल तिवारी ने लिए गए फैसलों पर मीडिया को जानकारी दी. 

उन्होंने बताया कि जस्टिस यशवंत वर्मा के न्यायिक कार्य करने पर रोक लगने के बाद हड़ताल को स्थगित किया गया है, उनके मुताबिक जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक हड़ताल को स्थगित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि हड़ताल स्थगित की गई है, लेकिन आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

आंदोलन के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन 26 और 27 अप्रैल को प्रयागराज में नेशनल लेवल की कांफ्रेंस आयोजित करेगा. ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी विषय पर कॉन्फ्रेंस में देश के सभी हाईकोर्ट की बार के पदाधिकारी और सीनियर अधिवक्ता शामिल होंगे.

जस्टिस यशवंत वर्मा का शपथ ग्रहण का होगा बहिष्कार
आज हुई आपात बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेगा. हाईकोर्ट का कोई भी वकील शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगा. वकीलों की हड़ताल स्थगित होने से हाईकोर्ट में सोमवार से मुकदमों की सुनवाई शुरू हो सकेगी. सोमवार को अगर ईद का त्यौहार हुआ तो मंगलवार से हाईकोर्ट में कामकाज शुरू होगा. 

आज हुई बैठक में बार की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथी तमाम पूर्व पदाधिकारी और दूसरे सीनियर वकील भी शामिल हुए, सभी तीनों फैसले सर्व सम्मति से लिए गए. बैठक में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया. जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले को न्यायपालिका के लिए काला दिन बताया गया. हालांकि यह भी कहा गया कि हाईकोर्ट के वकीलों के आंदोलन की वजह से ही सुप्रीम कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा के न्यायिक कामकाज करने पर रोक लगाई है.

ये भी पढ़ें: ABVP ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का फूंका पुतला, प्रदर्शनकारियों ने की माफी की मांग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget