एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा के बीच राकेश टिकैत ने योगी सरकार से की बड़ी मांग, कहा- होटलों पर हो कलर इंडिकेशन

UP News: यूपी में होटल-ढाबा मालिको की पहचान पर छिड़े विवाद पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि  अगर होटल वेज है तो ग्रीन और होटल नॉनवेज है उसमें रेड कलर से लिखा होना चाहिये.

Muzaffarnagar News: कावड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पहचान अभियान पर बड़ा बखेड़ा हो रहा है. एक तरफ जहां यूपी की राजनीति इस पहचान अभियान को लेकर गरमा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत भी कूद गए हैं. राकेश टिकैत ने नगर में स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के फॉर्मूले को बताया उन्होंने कहा कि जो लोग वेजिटेरियन है वह अपने होटल पर ग्रीन कलर से और अगर किसी होटल पर नॉनवेज बना रहा है तो वह रेड कलर से बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे.

राकेश टिकैत ने कहा कि यहां शहर में जिन लोगों ने अपनी दुकान कर रखी है क्या वह अपनी जाति का नाम लिखेंगे, हम इससे सहमत नहीं है. राकेश टिकैत ने कहा कि नगर के मीनाक्षी चौक पर जितने भी मुस्लिम होटल है, महाराज जी यहां पर एक बार आए और जितने हिंदू यहां नॉनवेज का इस्तेमाल करते हैं ,उनको पहचान कर और उनको चिन्हित करें. 

कांवड़ियों की हालत पर देना चाहिये ध्यान
राकेश टिकैत ने कहा है कि हमे इस ओर ध्यान देना चाहिए जो शिव भक्त भोले अपने वेट से अधिक जल लेकर कावड़ लाते हैं, आज उनकी हालत बहुत खराब है क्यूंकि उनमें से कुछ बच्चों की कमर खराब हुई है. वह बेड पर है ये हमको हरियाणा के लोगों ने बताया है. एक वेटलिफ्टर भी वेट को थोड़े समय तक उठता है लेकिन यह तो एक एक महीने तक वेट उठाकर चलते हैं.

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत द्वारा बड़ी कावड़ और डीजे पर दिए गए रोक के बयान पर राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है. राकेश टिकैत ने कहा कि यह डीजे वाली बड़ी कावड़ बंद नहीं होनी चाहिए, बल्कि डीजे का साइज उसकी हाइट उसकी चौड़ाई आवाज और बढ़ा देनी चाहिए. 

अभी इनके अच्छे दिन चल रहे हैं- राकेश टिकैत
अभी जो झगड़ा रुड़की के मंगलौर में हुआ है, इन्होंने ( कावड़ियों ) ने गाड़ी तोड़ दी. इस पर राकेश टिकैत ने कहा,  ये इनके शुभ दिन चल रहे हैं, यह त्यौहार चल रहा है. यह सब तो चलता रहेगा. ये जो कुछ प्रेस के लोग है उनके खिलाफ भी मुकदमा होना चाहिए, जो उनको बढ़ावा दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के भक्तों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही मिनटों में खत्म हुए प्रमुख आरती के टिकट

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget