एक्सप्लोरर

UP: HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन, 5 के साथ मना चुकी है सुहागरात, यूपी से उत्तराखंड तक फैली सनसनी

UP News: यूपी में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. वही लुटेरी दुल्हन ने मेडिकल के दौरान खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताकर जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक लुटेरी दुल्हन की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने यूपी से उत्तराखंड तक सनसनी फैला दी है. इसने एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपाकर दोनों प्रदेशों में तकरीबन पांच लोगों की एक रात की दुल्हन बन चुकी है. शादी के अगले ही दिन ये अपने गैंग के साथ घर का सारा सामान लपेट कर फरार हो जाती है.

ये लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली हैं. इसने एक मार्च को अपने गैंग के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के थाना तितावी में गांव दूधा देहरी के रहने वाले बादल से मंदिर में शादी की थी और सारा सामान लेकर फरार हो गई. इस घटना के बाद पीड़ित दूल्हे ने 380 ,406 और 420 में मुकदमा दर्ज कराया था.

दुल्हन समेत गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित इस गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से लूटी गई सोने चांदी के गहने भी बरामद हुए. इसके बाद उसे 6 मई को ही जेल भेज दिया गया था. लेकिन, जेल जाने के बाद के बाद इस लुटेरी दुल्हन ने मेडिकल के दौरान खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताकर जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया.

इस जानकारी के सामने आते ही हड़कंप मच गया है. अब पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने इससे शादी की थी. मुजफ्फरनगर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को इस गैंग के पास से लाखों रुपये की कीमत के चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण, 2 मोबाइल फोन, 4 आधार कार्ड और नगदी बरामद हुई है. 

ऐसे काम करता था गिरोह
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि ये गैंग एक गिरोह की तरह काम करता था. इसमें सभी सदस्य लड़की के परिवार के सदस्य बनकर शादी करवाते थे और फिर शादी की अगले दिन ये दुल्हन घर का सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी. एसपी ने कहा एक मार्च को भी थाना तीतावी में ऐसा मुकदमा दर्ज हुआ था. इस गैंग से चोरी किए गए सारे आभूषण और उनके पास से चार फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं. जिनके ज़रिए अलग-अलग लड़कों से शादी करती था. 

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि ये गैंग मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है. इन्होंने यूपी से उत्तराखंड तक कई फर्जी शादियां की है. यह गैंग देखता था कि कौन शादी के लिए इच्छुक है और कौन शादी के लिए पैसा देने को तैयार है. 

लोकसभा स्पीकर चुनाव से पहले INDIA अलायंस को बड़ा झटका, कम हो गया अखिलेश का 1 वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget