एक्सप्लोरर

WhatsApp पर फैलाई गई फर्जी हत्या की कहानी, 3 गिरफ्तार, ISI कनेक्शन की जांच

Muzaffarnagar News:पाकिस्तान में अप्रैल 2024 में हुई एक हत्या का वीडियो, इसको मुरादाबाद का बताकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया. वीडियो के साथ एक ऑडियो मैसेज भी प्रसारित किया गया,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा  के दौरान सांप्रदायिक तनाव और दंगे भड़काने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. ककरौली थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों—नदीम (25), मनशेर (45), और रहीस उर्फ फुरकान (35)—को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग पाकिस्तान के एक पुराने वीभत्स वीडियो को मुरादाबाद की घटना बताकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर रहे थे, ताकि सांप्रदायिक दंगे और आतंकी घटनाएं भड़काई जा सकें.

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं और BNS, UAPA, और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साजिश का खुलासा करते हुए पाकिस्तानी ISI के संभावित कनेक्शन की जांच की बात कही.

क्या थी साजिश?

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने मुजफ्फरगढ़, पाकिस्तान में अप्रैल 2024 में हुई एक हत्या की घटना का वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात बच्चों की हत्या की थी. इसको मुरादाबाद का बताकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया. वीडियो के साथ एक ऑडियो मैसेज भी प्रसारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता मंसूरपुर और आसपास के गांवों में मुस्लिम परिवारों पर हमला कर रहे हैं और 50 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है.

इस फर्जी वीडियो को ककरौली युवा एकता, खिदमत अब्बासी ग्रुप, प्राउड इंडियन मुस्लिम्स, मुस्लिम समाज जिंदाबाद, और ऑल इंडिया एम्प्लॉयड ग्रुप जैसे व्हाट्सएप ग्रुपों में फैलाया गया, जिनमें सैकड़ों सदस्य हैं.

सांप्रदायिक तनाव था मुख्य साजिश

डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह सोची-समझी साजिश थी, जिसका मकसद सावन के दूसरे सोमवार को, जब कांवड़ यात्रा अपने चरम पर होती है, सांप्रदायिक नफरत और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देना था. आरोपियों का इरादा मॉब लिंचिंग या लोन वुल्फ अटैक जैसी घटनाओं को अंजाम देना था, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े और देश के प्रति असंतोष फैले.

पाकिस्तानी हैंडलर्स का शक

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वीडियो के पाकिस्तानी ISI हैंडलर्स से जुड़े होने के संकेत मिले हैं. पुलिस का कहना है कि इस तरह की साजिश से मॉब लिंचिंग या आतंकी हमले जैसी घटनाएं हो सकती थीं, खासकर क्योंकि मुजफ्फरनगर एक संवेदनशील जिला है. पुलिस ने एटीएस और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है.

सोशल मीडिया पर निगरानी

पुलिस ने बताया कि यह वीडियो पांच प्रमुख व्हाट्सएप ग्रुपों में फैलाया गया, जिनमें 150 से 850 तक सदस्य हैं. अतिरिक्त डीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने कहा कि डिजिटल जांच में पता चला कि यह संदेश पाकिस्तान से उत्पन्न हुआ था. पुलिस अन्य राज्यों और क्षेत्रों में छापेमारी कर इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget