एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में कांवड़ अपमान पर हंगामा, गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क जाम की

Muzaffarnagar News: ने कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की कांवड़ पर कथित तौर पर थूक दिया. इस घटना ने कांवड़ियों में आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद सड़क जाम और हंगामे की स्थिति बन गई.

UP News:  मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक युवक ने कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की कांवड़ पर कथित तौर पर थूक दिया. इस घटना ने कांवड़ियों में आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद सड़क जाम और हंगामे की स्थिति बन गई. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया और हरिद्वार से नया गंगाजल मंगवाकर कांवड़ियों को सौंपा.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी अंशुल शर्मा और उनकी बहन मुस्कान हरिद्वार से 101 लीटर और 31 लीटर गंगाजल लेकर 25 जून को कांवड़ यात्रा पर निकले थे. पुरकाजी कस्बे में रास्ते में विश्राम के दौरान कथित तौर पर उस्मान पुत्र घसीटा, निवासी पुरकाजी, ने मुस्कान की कांवड़ पर थूक दिया. इससे कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ कांवड़ियों ने आरोपी के घर में घुसने की कोशिश भी की.

मूक बधिर है आरोपी

मूक

घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी उस्मान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उस्मान मूकबधिर है, इसलिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने कांवड़ियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हरिद्वार से नया गंगाजल मंगवाया और कांवड़ियों को सौंपा. सत्यनारायण प्रजापत ने शिव चौक पर कांवड़ियों से बातचीत की और वीडियो कॉल के जरिए आरोपी से माफी मंगवाकर स्थिति को शांत किया. कांवड़िए इसके बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए.

पीड़ित का आरोप

पीड़ित मुस्कान ने बताया कि हम हरिद्वार से दिल्ली कांवड़ लेकर जा रहे थे. पुरकाजी में हमारी कांवड़ पर एक युवक ने थूक दिया. हम उस समय रुककर मुंह धो रहे थे, तभी यह घटना हुई. मेरे भाई की 101 लीटर की कांवड़ थी. हम चाहते हैं कि भविष्य में किसी और कांवड़िए के साथ ऐसा न हो.

पुलिस ने शांति की अपील

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि महिला कांवड़िया की कांवड़ पर थूकने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसकी मूकबधिर स्थिति को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद से पूछताछ की जा रही है. हमने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल मंगवाकर कांवड़ियों को सौंपा और स्थिति को शांत किया. उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांवड़ियों की भावनाओं का सम्मान करें और यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग करें.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget