एक्सप्लोरर

Muzaffarnagr Rain: मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, सड़कों पर घुटनों तक पानी, कलेक्ट्रेट की 200 साल पुरानी इमारत बंद

Muzaffarnagr Rain News: मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह से मूसलधार बारिश का दौर जारी है. शहर के प्रमुख बाजारों, गली-मोहल्लों और सड़कों पर तालाब जैसे हालात बन गए हैं. कलेक्ट्रेट की पुरानी इमारत बंद कर दी गयी है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार देर रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार तेज बारिश के कारण सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है. कई जगह पेड़ और मकान गिरने की घटनाएं सामने आई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

कलेक्ट्रेट परिसर की 200 साल पुरानी इमारतों में पानी का रिसाव होने से स्थिति और गंभीर हो गई है, जिसके चलते जिलाधिकारी ने इन्हें तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं.

जलभराव से बाजार और सड़कें तालाब में तब्दील

मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह से मूसलधार बारिश का दौर जारी है. शहर के प्रमुख बाजारों, गली-मोहल्लों और सड़कों पर तालाब जैसे हालात बन गए हैं. जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से धान, गन्ना और अन्य फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है.

कलेक्ट्रेट की पुरानी इमारतों पर संकट

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर की करीब 200 साल पुरानी इमारतों में बारिश के कारण सीलन और पानी का रिसाव देखा गया है. स्थिति को गंभीर मानते हुए इन जर्जर इमारतों को तत्काल बंद करने और बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि आज सुबह से लगातार भारी बारिश हो रही है. कलेक्ट्रेट की कुछ इमारतें बेहद पुरानी हैं, जिनमें रिसाव की शिकायतें मिली थीं. सभी विभागों और नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें और आपदा से बचने के लिए सावधानी बरतें.

आम जनजीवन पर असर, किसानों की चिंता बढ़ी

स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने बताया कि बारिश ने हालात को बेहद खराब कर दिया है. हर जगह पानी भर गया है. किसान और मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे. कई घरों में पानी घुस गया है.

पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.

शुक्रतीर्थ में बाढ़ का कहर

मुजफ्फरनगर की पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ भी बाढ़ की चपेट में है. पहाड़ों पर हो रही मूसलधार बारिश के कारण सोनाली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे शुक्रतीर्थ का घाट और नदी पर बना पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है. इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget