एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में आफत की बारिश..! मकान के मलबे में डबकर महिला की मौत, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

UP News: मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण ढहे मकान के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. प्रशासन मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही है.

Muzaffarnagar News: देश भर में मानसून के सक्रिय होने के बाद बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है. देश अलग-अलग राज्यों से जल प्रलय की खबरे सामने आनी शुरू हो गई है. चाहे फिर वह हिमाचल प्रदेश हो या फिर उत्तराखंड हो, हर बारिश की भयावह तस्वीर सामने आ रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण ढहे मकान के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इस संबंध में उपजिलाधिकारी (सदर) निकिता शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के दौरान कई मकान ढह गये. उन्होंने यह भी बताया कि सदर तहसील के छपरा गांव में भारी बारिश के बीच एक मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से भरतो (80) नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. अधिकारी ने आगे बताया है कि मृतक के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दी जाएगी और जिले में बारिश के कारण संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अधिकारियों को भेजा गया है.

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट
इस बीच, भारी बारिश के कारण बढ़े गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे बसे करीब एक दर्जन गांवों के निवासियों को एहतियात के तौर पर किनारों की ओर न जाने की सलाह दी गई है.

इस बारे में जानसठ के उपजिलाधिकारी जयेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा और सोलानी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण जीवनपुरा, रामपुर, उल्लूवाला, हंसावाला, अहमदवाला, लालपुर और फरीदपुर गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है. पूरे देश में मानसून के सक्रिय होने के बाद हर जगह से मूसलाधार बारिश की खबरें सामने आ रही है. ऐसे में जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें : आजम खान के नाम पर आपस में लड़ रहे सपा नेता! एसटी हसन को सांसद ने दी सलाह, कहा- बिना जरूरत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget