एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: किसान संगठनों में फूट के बाद 29 मई को फिर होगी महापंचायत, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर किसानों की महापंचायत होना शुरू हो गई है. किसान संगठनों में फूट के बाद एक बार फिर 29 मई को महापंचायत की जाएगी. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर किसानों की महापंचायत होना शुरू हो गई है. वहीं यह पंचायत किसानों पर बढ़ रहे बिजली के बिल, बकाया गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं को लेकर की जा रही है. साथ ही साथ इस पंचायत का उद्देश्य बिखरे हुए किसानों को एकजुट करना भी है. जहां जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के गांव काकड़ा में 29 मई को एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. ठीक उससे पहले शामली (Shamli) जनपद में 7 थाम्बेदरों और 52 गांव के खाप चौधरियों ने गुरुवार को एक पंचायत का आयोजन करते हुए, काकड़ा (Kakra) में होने वाली पंचायत में जाने की हुंकार भरी है.

संगठन में पड़ी थी फूट
दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित गांव काकड़ा में 29 मई को सर्व खाप बालियान के द्वारा किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया है. जिसमें भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसानों के संगठनों को आमंत्रित किया गया है. वहीं जनपद शामली में कुछ दिन पहले किसानों के संगठनों में नए संगठन के नामकरण से फूट पड़ गई थी. जिसमें बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन का चेयरमैन बनाया गया है.

पहले भी हुई थी पंचायत
वहीं किसानों में पड़ी अलग-अलग फुट के कारण अब 29 मई को काकड़ा गांव एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. वहीं महापंचायत को देखते हुए जनपद शामली के गांव बहावड़ी में 7 थाम्बेदारों और 52 गांव के चौधरियों ने एक पंचायत की है. वहीं इस पंचायत में निर्णय लिया गया है कि वह एकजुट होकर मुजफ्फरनगर के गांव काकड़ा में होने वाली पंचायत में दल-बल के साथ शामिल होंगे. इतना ही नहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा की गई गलती पर भी चर्चा की गई है.

Baghpat News: पुलिस के डर से मां और बेटी ने खाया जहर, दोनों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

क्या बोले थे नेता?
इसमें गठवाला खाप के थाम्बदार बाबा श्याम सिंह द्वारा कहा गया है कि किसान यूनियन महेंद्र सिंह टिकैत के कदमों पर चलती आई है. लेकिन कुछ समय से राकेश टिकैत और नरेश टिकैत उन कदमों से भटक गए हैं. 29 मई में होने वाली महापंचायत में राकेश और नरेश टिकैत बाबा महेंद्र सिंह के कदमों पर चलकर निर्णय ले. यह बात भी राकेश ओर नरेश से स्पष्ट कर ली जाएगी कि वह किसी भी निर्णय को लेने से पहले एक कार्यकारिणी का गठन करें और महापंचायत में निर्णय सुनाने से पहले उस कार्यकारिणी की सहमति जरूर लें.

वहीं पंचायत में पहुंचे मास्टर ओमपाल नाम के व्यक्ति ने भारतीय किसान यूनियन के 29 मई के निमंत्रण पत्र को पंचायत में देते हुए वादा किया है कि जो गलती राकेश और नरेश टिकैत से हुई है. वह गलती दोबारा नहीं की जाएगी. वही भारतीय किसान यूनियन की ओर से आये मास्टर की ओर से यह दावा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया गया है. मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में 52 खाप के चौधरियों और 7 थाम्बेदारो द्वारा लिया गया निर्णय काकड़ा में होने वाली पंचायत के लिए हुंकार भर चुका है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ईमानदार बताते हुए कसा तंज, बोले- 'सबका सहयोग नहीं लिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget